दिल्ली के रोहिणी में डबल मर्डर, पति ने पत्नी व पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया
Delhi Husband Killed Wife: आरोप है कि रंजीत व इमरान की पत्नी खुश्बू के बीच रिश्ते थे। इन अवैध रिश्तों की जानकारी इमरान को हो गई थी।
ADVERTISEMENT

Delhi Husband Killed Wife: दिल्ली के रोहिणी साउथ इलाके में Double Murder का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम इमरान है। इमरान ने ही अपनी पत्नी खुशबू और पत्नी के बॉयफ्रेंड रंजीत की हत्या की है।
पति, पत्नी और वो
पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी इमरान के 3 बच्चे हैं और दोनों की शादी को 12 साल को चुके हैं। रंजीत नाम का युवक इमरान के घर के सामने ही रहता था। इसी दौरान रंजीत का इमरान के घर आना जाना होता था। आरोप है कि रंजीत व इमरान की पत्नी खुश्बू के बीच रिश्ते थे। इन अवैध रिश्तों की जानकारी इमरान को हो गई थी।
पत्नी का गला दबाया, प्रेमी को कैंची मारी
इमरान रंजीत और खुश्बू के अवैध संबंधों के चलते दोनों के कत्ल की साजिश रच रहा था। साजिश के तहत इमरान ने खुश्बू की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर रंजीत को कैंची से गोद डाला। आरोपी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इमरान ई रिक्शा चलाता है और मृतक रंजीत फैक्ट्री में काम करता था। डबल मर्डर की वारदात की जानकारी सुबह करीब सवा 8 बजे पुलिस को मिली थी।
ADVERTISEMENT
