दिल्ली में यातायात पुलिसकर्मी बनकर की ठगी, निजी कंपनी के कर्मचारियों से लूटे 50 लाख रुपये
Delhi Crime News: खुद को यातायात पुलिसकर्मी बताकर आईपी एस्टेट इलाके में एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये लूट लिये।
ADVERTISEMENT

Delhi Crime News: दिल्ली में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने खुद को यातायात पुलिसकर्मी बताकर आईपी एस्टेट इलाके में एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये लूट लिये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार शाम सलीमगढ़ फ्लाईओवर के पास आउटर रिंग रोड पर हुई।
निजी कंपनी के दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये लूटे
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पान बहार प्राइवेट लिमिटेड के दो कर्मचारी कूचा घासीराम से 50 लाख रुपये की राशि एक बैग में लेकर अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी दोनों को फ्लाईओवर के पास मोटरसाइकिल पर सवार एवं यातायात पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में वायरलेस सेट लिये दो लोगों ने रोका। उन्होंने बताया कि वाहन की जांच करने के बहाने आरोपियों ने कार की डिक्की खोली, जिसमें रुपयों से भरा बैग था।
पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में वायरलेस सेट
इसी बीच, मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य व्यक्ति वहां आए और बैग लूट लिया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 419 (अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करना) और 382 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENT
(PTI)
ADVERTISEMENT
