दिल्ली में एक युवक को चाकू से 10 बार गोदा!
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके तीन रिश्तेदार घायल हो गए।
ADVERTISEMENT

Delhi Crime News: दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक शख्स को चाकू से दस बार गोदा गया। बाद में उसकी मौत हो गई। इस सिलसिले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक ये घटना शनिवार शाम को हुई। करण अपने परिवार के साथ आनंद पर्वत इलाके में रहता था। पुलिस के अनुसार, काम से लौटते समय 22 साल के करण का प्रेम नगर में अपने घर के पास कुछ लोगों से मामूली बात पर झगड़ा हो गया। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उसके परिवार वाले उसे बचाने के लिए बीच में आ गए तो उनकी भी पिटाई की गई। हमलावरों ने इस दौरान करण पर चाकू से 10 बार वार किया। इस घटना में कुल चार लोग जख्मी हुए।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इलाके में हल्ला मच गया। उसे जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करण की मौत हो गई। इस संबंध में पांच आरोपियों सोनू (30), शिवम (22), दीपक (22), जसविंदर (20) और पिंटू (18) को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग भी हिरासत में है। पुलिस ये पता लगा रही है कि आखिर किस बात को लेकर करण का दूसरे पक्ष के साथ झगड़ा हुआ था?
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
