Delhi Crime News: दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में 90 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या!
Delhi Crime News: दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। इस सिलसिले में पुलिस ने मृतका के पोेते को अरेस्ट किया है।
ADVERTISEMENT

Delhi Crime News: दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। इस सिलसिले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के पोते को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दादी अपने पोते को शराब पीने से रोकती थी। इस वजह से उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
कैसे हुआ वाक्या?
12 फरवरी को प्रेम नगर इलाके में महिला की हत्या के सिलसिले में सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसआई नवीन यादव समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ करने पर मृतका की पहचान रायसा के रूप में हुई। उनके पति का नाम फिरोज है। मृतका का शव एक कमरे में पड़ा हुआ था। घटना स्थल पर क्राइम टीम को बुलाया गया।
ADVERTISEMENT
जांच के दौरान पता चला कि मृतका का अपने पोते से विवाद हुआ था। एक टीम उसके पोते को तलाशने में जुट गई। इस बीच मृतक का पोस्टमार्टम एसजीएम अस्पताल में कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर की राय के अनुसार शिकायतकर्ता अफरोज के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अफरोज मृतका का बेटा है।
बाद में पुलिस ने इस मामले में 30 साल के शाहरुख, जो कि मृतक का पोते है, उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच चल रही है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
