जब केजरीवाल ने समीर महेंद्रू से कहा था - विजय नायर मेरा लड़का है, आप उस पर भरोसा कर सकते हैं! इस वजह से हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी

ADVERTISEMENT

Delhi CM Arvind Kejriwal
Delhi CM Arvind Kejriwal
social share
google news

मुनीष पांडे के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने क्यों गिरफ्तार किया, ये सवाल अब उठने लगा है? इससे पहले ईडी केजरीवाल की 10 दिनों की रिमांड मांगने जा रही है। दोपहर दो बजे के आसपास केजरीवाल को अदालत में पेश किया जाएगा।

दरअसल, ईडी का आरोप है कि उसके पास केजरीवाल के खिलाफ पुख्ता सबूत है। ईडी ने आरोपी सारथ रेड्डी, समीर महेंद्रू, राघव रेड्डी और के कविता के एक कर्मचारी के बयानों के आधार पर केजरीवाल को अरेस्ट किया है। इन सभी आरोपियों ने ईडी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी में अरविंद केजरीवाल के शामिल होने की बात कही है।

ADVERTISEMENT

ईडी केजरीवाल की समीर महेंद्रू से फोन पर हुई बातचीत का भी जिक्र करेगी, जिसमें केजरीवाल ने कहा था, ''विजय नायर मेरा लड़का है। आप उस पर भरोसा कर सकते हैं।"ईडी ने केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी मनी ट्रेल से जोड़ा है। दोपहर करीब 2 बजे उसे पेश किया जाएगा।

एक तरफ अरेस्ट हुए, दूसरी तरफ वो तुरंत सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। थोड़ी देर में अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की खंडपीठ सुनवाई करेगी। ईडी ने गुरुवार को सीएम को अरेस्ट किया था। देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर क्या रुख अपनाती है।

ADVERTISEMENT

दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लेने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें शुक्रवार को विशेष पीएमएलए (धन-शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में पेश करेगी।

ADVERTISEMENT

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में फ्लैगस्टाफ रोड स्थित उनके आधिकारिक आवास से गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया था। चिकित्सकों समेत चिकित्सा कर्मियों के एक दल को मध्य दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में सुबह के समय प्रवेश करते देखा गया, जहां केजरीवाल को गिरफ्तारी के बाद रखा गया है।

ऐसा समझा जाता है कि निदेशालय ने केजरीवाल को अदालत में ले जाने से पहले उनकी चिकित्सकीय जांच के लिए चिकित्सा कर्मियों को बुलाया था।

प्रवर्तन निदेशालय केजरीवाल पर जांच में लगातार ‘‘असहयोग’’ करने का आरोप लगाते हुए और शराब नीति में कथित अनियमितताओं से उनकी पार्टी का संबंध और उनकी व्यक्तिगत भूमिका का पता लगाने के लिए अदालत से उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध कर सकता है।

ऐसी संभावना है कि एजेंसी अदालत से यह भी कहेगी कि बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) की नेता के. कविता समेत अन्य गिरफ्तार आरोपियों और गवाहों का केजरीवाल से आमना-सामना कराए जाने की आवश्यकता है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...