Delhi News: पहले प्यार किया फिर पति के साथ मिलकर आशिक का सिर तन से जुदा

ADVERTISEMENT

Delhi News: पहले प्यार किया फिर पति के साथ मिलकर आशिक का सिर तन से जुदा
Crime Tak
social share
google news

Noida News: पत्नी के अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने एक युवक की हत्या कर दी और शव को ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में फेंक दिया. आरोपी ने अपनी साजिश में अपनी पत्नी को भी शामिल कर लिया था. आरोपी हबीब की संगम विहार में फैब्रिकेशन फैक्ट्री है, पीड़ित सचिन इसी फैक्ट्री में काम करता था.

पत्नी से अवैध संबंध के शक में की हत्या

आरोपी हबीब और उसकी पत्नी को कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कासना से सचिन का शव भी बरामद कर लिया है. एक अप्रैल को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में एक युवक ने अपने रिश्तेदार सचिन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़ित ने अपनी शिकायत में लिखा था कि कुछ देर बाद आने की बात कहकर कमरे से निकला सचिन वापस नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद था. इस सूचना के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

संगम विहार में फैब्रिकेशन फैक्ट्री चलाने वाले हबीब को शक होने लगा कि उसकी फैक्ट्री में काम करने वाले सचिन का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है. जिसके बाद हबीब ने सचिन को नौकरी से निकाल दिया. हबीब भी अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता था.

ADVERTISEMENT

पत्नी को तलाक देना चाहता था

इस बीच सचिन दिल्ली के कनॉट प्लेस में अपने चचेरे भाई के साथ रहने लगे. हबीब को फिर शक हुआ कि सचिन अब भी उसकी पत्नी से बात करता है. तब हबीब ने सचिन की हत्या की साजिश रची. हैरानी की बात तो ये है कि इस काम में उसका साथ देने के लिए उसकी पत्नी भी तैयार हो गई थी. साजिश के तहत उन दोनों ने सचिन को फोन कर बुलाया और अपनी ऑल्टो कार में सचिन को लेकर ग्रेटर नोएडा की ओर चल पड़े. रास्ते में सचिन की चाकू से दोनों का गला रेतकर हत्या कर दी गई. दोनों ने गले को लगभग अलग कर दिया था.

इसके बाद दोनों चुपचाप वापस आ गए. इधर, एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस सचिन की तलाश में जुटी थी. पुलिस ने कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फिर पुलिस ने शक के आधार पर हबीब और उसकी पत्नी से पूछताछ की और सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में यह भी पता चला कि सचिन ने हबीब से 2 लाख रुपये उधार लिए थे, जो वापस नहीं कर रहा था. फिलहाल पुलिस ने पति-पत्नी को रिमांड पर लिया है ताकि आगे की पूछताछ की जा सके.

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜