ताज होटल में मचाई लूट, ऋषभ पंत को बनाया शिकार, हांगकांग भागने की कोशिश में क्रिकेटर मृणांक सिंह गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Delhi Big News: दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ी मृणांक सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मृणांक ने ताज होटल को 5.5 लाख का चूना लगाया। इतना ही नहीं मृणांक ने कई लग्जरी होटलों रिजॉर्ट के मालिकों और मैनेजरों को ठगा है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने जुलाई 2022 में ताज पैलेस होटल से 5,53,000 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में ठग और पूर्व क्रिकेटर, हरियाणा के मृणांक सिंह को गिरफ्तार किया है। मृणांक हरियाणा अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए खेलता था, जिसने आईपीएल की मुंबई इंडियन टीम का प्रतिनिधित्व करने का भी दावा किया था। 

अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ी मृणांक सिंह गिरफ्तार 

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी मृणांक सिंह ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बनकर ठगी की। लक्जरी होटल मालिकों मैनेजरों को धोखा दिया। उसके धोखाधड़ी के शिकार लोगों में एक मशहूर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत भी शामिल है। एफआईआर के मुताबिक 22 अगस्त 2022 को सुरक्षा निदेशक, ताज पैलेस होटल, नई दिल्ली ने पुलिस मे शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि मृणांक सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को एक क्रिकेटर के रूप में पेश किया और 22 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक होटल ताज पैलेस, नई दिल्ली में रुका था। आरोपी ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये का बिल चुकाए बिना होटल छोड़ दिया।  

ऋषभ पंत भी नहीं बच पाए

जब होटल प्रबंधन ने उनसे भुगतान के लिए पूछा गया, तो क्रिकेटर ने बताया कि उनकी कंपनी एडिडास भुगतान करेगी। कुछ दिनों बाद मृणांक ने 2,00,000/- रुपये के ऑनलाइन लेनदेन का यूटीआर नंबर: SBIN119226420797 साझा किया, जो संदिग्ध पाया गया। इसके बाद भुगतान के लिए मृणांक सिंह और उनके मैनेजर गगन सिंह से उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि वह बकाया रकम चुकाने के लिए अपने ड्राइवर को नकदी के साथ भेज रहे हैं, लेकिन कोई भी होटल नहीं पहुंचा। बकाया भुगतान के लिए उनसे कई बार संपर्क किया गया लेकिन हर बार, उन्होंने झूठे बयान और वादे किए और हमेशा गलत जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

मृणांक सिंह जो क्रिकेटर से बन गया ठग

दिल्ली पुलिस के अफसरों के मुताबिक जांच के दौरान आरोपी मृणांक सिंह के पते पर नोटिस भेजा गया लेकिन वह उपस्थित नहीं मिला। आरोपी मृणांक सिंह का पता लगाने के लिए पीएस चाणक्य पुरी की पुलिस टीम कोशिश करती रही लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उनका मोबाइल फोन बंद रहा। मृणांक ने परिचितों को यह विश्वास दिलाया गया कि वह भारत में नहीं हैं और अब दुबई में बस गए हैं। इसके बाद कोर्ट से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया और गिरफ्तार करने के लिए लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया। 25 दिसंबर 2023 को मृणांक को नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। जब वह हांगकांग के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था। 

कैसे-कैसे ठगा ये है सारा खेल 

आईजीआई हवाईअड्डे पर हिरासत के दौरान ठग मृणांक सिंह ने खुद को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बताकर जांच अधिकारियों को धमकानें की कोशिश भी की। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने खुद को मुंबई इंडियन टीम का आईपीएल क्रिकेटर बताकर कई लक्जरी रिसॉर्ट और होटलों से लाखों रुपये की ठगी की। उसके मोबाइल फोन के आगे के विश्लेषण से पता चला कि उसकी धोखाधड़ी और प्रतिरूपण के कई शिकार हुए हैं। उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड ली गयी है। मामले की आगे की जांच जारी है। 

ADVERTISEMENT

हाई प्रोफाइल लड़कियों पर जमाया रौब

पुलिस के मुताबिक 25 साल का मृणांक सिंह फरीदाबाद के सेक्टर-17 का रहने वाला है। हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और ओपीजेएस विश्वविद्यालय, चुरू राजस्थान से एचआर में एमबीए किया है। मॉडस ऑपरेंडी के तहत आरोपी पांच सितारा होटलों और रिसॉर्ट्स को धोखा देने के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के रूप में खुद को पेश करता था। हाई प्रोफाइल लड़कियों को ठगने और लैविश लाइफ जीने के लिए खुद को मुंबई इंडियन टीम के लिए आईपीएल खिलाड़ी बताता था। खेल उपकरणों से जुड़े शोरूमों को धोखा देने के लिए खुद को अंतरराष्ट्रीय खेल ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पेश करता था। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT