दिल्ली पहुंचे सैकड़ों किसान, रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, देखिए ताज़ा तस्वीरें

ADVERTISEMENT

देखिए तस्वीरें
देखिए तस्वीरें
social share
google news

Delhi Farmers News: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज संयुक्त किसान मोर्चा की किसान मजदूर महापंचायत हो रही है। संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल 37 संगठनों के नेता इस बड़े आयोजन में शामिल हो रहे हैं। 

माना जा रहा है कि लगभग 400 संगठन इस महापंचायत में शामिल हो रहे हैं। किसान नेताओं के मुताबिक ये महापंचायत गुरुवार को एक दिन के लिए आयोजित की गई है। 

पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

पुलिस और एमसीडी ने किसान नेताओं को अनुमति इस शर्त पर दी है कि किसान ना ही ट्रैक्टर से दिल्ली में आएंगे ना ही कोई हथियार रखेंगे। पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने कहा है कि हमने सख्त शर्तें लगाई हैं और एसकेएम नेताओं ने एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर किए हैं कि वे शर्तों का पालन करेंगे। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

आइए आपको बता देते हैं कि देश की राजधानी में किसान क्यों जमा हो रहे हैं और इन किसान मजदूर मोर्चे के क्या मुद्दे हैं: 

1) एमएसपी गारंटी क़ानून
2) स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू
3) किसानों की कर्जमाफी
4) पिछले किसान आंदोलन में दर्ज मामले वापस लेना
5) पिछले किसान आंदोलन में मृत किसानों को मुआवजा
6) लखीमपुर खीरी मामले में दोषियों को सज़ा 
7) भूमि अधिग्रहण कानून के किसान विरोधी क्लॉज पर पुनर्विचार 

किसानों से जुड़े इन मुद्दों पर एक प्रस्ताव इस महापंचायत में रखा जा रहा है। सरकार के खिलाफ आने वाले दिनों में आंदोलन की रूपरेखा भी तय की जाएगी। इस बीच ग्रेटर नोएडा से खबर है कि किसानों को जीरो पॉइंट पर रोका गया है। ये किसान बड़ी तादाद  में दिल्ली की तरफ जाना चाहते थे। इनको पुलिस फोर्स ने रोक दिया। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT