मुंबई में मेट्रो के पास सूटकेस में मिली लावारिस लड़की की लाश, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Mumbai Crime News : मुंबई से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां सूटकेस में एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
ADVERTISEMENT

Mumbai Crime News : मुंबई से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां सूटकेस में एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना मध्य मुंबई के कुर्ला में मेट्रो निर्माण स्थल के पास हुई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी पहचान की कोशिशें की जा रही है।
मुंबई पुलिस को शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक लावारिस सूटकेस पड़े होने की सूचना मिली। यहां मेट्रो परियोजना का काम चल रहा है। तलाशी ली गई तो सूटकेस के अंदर महिला की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल भेज दिया है।
महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 25 से 35 साल के बीच में है। उसकी असली उम्र फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पाएगी। महिला ने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहनी हुई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 की हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Note : ये खबर क्राइम तक में internship कर रही निधी शर्मा ने लिखी हैं।
ADVERTISEMENT