Delhi Crime: एकतरफ़ा प्यार में सनकी आशिक ने लड़की को मारी गोली, हालत गंभीर
Delhi News: साउथ दिल्ली के तिगड़ी इलाके में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को गोली मार दी गई, गंभीर हालत में लड़की को बत्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
ADVERTISEMENT

Delhi Crime News: एकतरफा प्यार के चलते सनकी आशिक ने दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर खौफ़नाक वारदात को अंजाम दिया है। यह मामला साउथ दिल्ली (South Delhi) के तिगड़ी इलाके का है। जहाँ पर एकतरफ़ा प्यार (One-sided Love) में पागल लड़के ने स्कूल से घर जा रही 9 वीं क्लास की छात्रा (Student) को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि लड़का इंस्ट्राग्राम (Instagram) के जरिये को फॉलो कर रहा था जिसके बाद लड़की ने लड़के को इंस्ट्राग्राम पर ब्लॉक कर दिया था।
बलॉक किए जाने के बाद ये सड़का बेहद बौखला गया। जिसके बाद गुरुवार दोपहर जब लड़की स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी मां और दो कजिन सिस्टर के साथ घर जा रही थी। तभी अली नाम का लड़का अपने दो दोस्तों के साथ लड़की का पीछा करने लगा। आरोपी पहले से ही प्लानिंग के तहत अपने साथ तमंचा लाया था और लड़की को बिना कुछ कहे सीधे गोली मार दी।
सरेराह गोली लगने के बाद लड़की मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद आनन फानन में घायल छात्रा को नजदीक के बत्रा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक लड़की के पीठ में गोली लगी है और अभी भी वो आईसीयू में एडमिट है। डॉक्टरों के मुताबिक छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
ADVERTISEMENT
आरोपी लड़के का नाम अली है। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की से इकतरफ़ा प्यार करता था और पहले भी लड़की तो आते जाते परेशान किया करता था। फिलहाल पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी और उसके दोस्त फरार है। इस घटना के बाद एक बार फिर राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ADVERTISEMENT
