लॉटरी की टिकट जीतने के लिए चढ़ा दी दो बहनों की बलि, शैतान के साथ साइन किया था कॉन्ट्रैक्ट!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

दरअसल 19 साल का दानयाल हुसैन लॉटरी का जैकपॉट जीतना चाहता था और उसे यकीन था कि अगर वो किसी इंसान की बलि देगा तो शैतान उसकी लॉटरी का जैकपॉट जीतने में मदद करेगा। हुसैन ने तय किया था कि वो हर छह महीने में छह महिलाओं का कत्ल करेगा ताकि वो लॉटरी का मेगा जैकपॉट जीत सके।

मामले की जांच करने वाले अधिकारियों का कहना है कि हुसैन शैतान को लेकर बेहद पागल था। उसने अपने खून से शैतान के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया हुआ था। उस एग्रीमेंट में उसने शैतान का नाम किंग लूसीफग लिखा था। हुसैन को और भी महिलाओं को अपना शिकार बनाना था लेकिन उससे पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

मामला जून 2020 का है जब फ्रेयंट कंट्री पार्क की रहने वाली दो बहनें 46 साल की बीबा और 27 साल की निकोल अपने घर से जन्मदिन मनाने के लिए निकली थीं। हुसैन ने इन दोनों बहनों को अपना निशाना बनाया और बड़ी बेरहमी से दोनों को मौत के घाट उतार दिया। कत्ल के बाद हुसैन ने लाश से कुछ ही दूरी पर चाकू फेंक दिया था।

ADVERTISEMENT

इंसानों को काट कर बड़े मज़े से उनका गोश्त खाने वाला दुनिया का सबसे सनकी आदमख़ोर हत्यारा, जिसकी हैवानियत ऐसी की शैतान भी रहम मांगे

मरने वाली महिलाओं की मां मीना के मुताबिक जब दोनों बहनें तय वक्त पर घर लौटकर नहीं आईं तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया लेकिन पुलिस ने दोनों को ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई । बाद में मीना और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने दोनों बहनों को ढूंढना शुरु किया और गुमशुदगी के 36 घंटे बाद दोनों की लाशें मिल सकीं।

इसके बाद पुलिस की तफ्तीश शुरु हुई और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस हुसैन तक पहुंच गई। पुलिस को उस चाकू से हुसैन का डीएनए मिल गया जिससे दोनों बहनों का कत्ल किया गया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए इंग्लैंड की एक अदालत ने हुसैन को 35 साल की सजा सुनाई है।

ADVERTISEMENT

भूत बनकर कर रहा था प्रैंक, लोगों ने पीट-पीट कर भूत बना डाला!भूत का डर दिखाकर लगाया 4 करोड़ 40 लाख रुपये का चूना!गया में 100 साल बाद भी चाय-बिस्किट क्यों मांग रहा है अंग्रेजी अफसर का भूत?

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...