Contractor Santosh Patil Suicide: कॉन्ट्रैक्टर ने की खुदकुशी, कर्नाटक के मंत्री पर FIR

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

नागार्जुन के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Suicide News in Hindi : ठेकेदार संतोष पाटिल के चर्चित सुसाइड केस में कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा (Eshwarappa) पर FIR दर्ज हो गई है। FIR में मंत्री ईश्वरप्पा के साथी बसवराज और रमेश का भी नाम शामिल है। यह FIR ठेकेदार संतोष पाटिल के भाई प्रशांत ने दर्ज कराई है।

पूरा मामला जानिए

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

Crime news in Hindi : संतोष पाटिल सोमवार को उडुपी शहर में मृत पाए गए थे। इससे कुछ वक्त पहले ही संतोष पाटिल ने अपने दोस्त को एक वॉट्सऐप मैसेज किया था। इसमें उन्होंने मंत्री को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।

क्या लिखा था संतोष पाटिल ने ?

ADVERTISEMENT

Karnataka News Hindi : संतोष पाटिल ने लिखा था, 'ईश्वरप्पा मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। उनको सजा मिलनी चाहिए। मैंने अपनी सभी इच्छाओं का त्याग करके यह कदम उठाने का मन बनाया है। मेरी पीएम, सीएम और येदियुरप्पा से गुजारिश है कि वह मेरे परिवार का ख्याल रखें।'

ADVERTISEMENT

संतोष के भाई प्रशांत पाटिल ने भी आरोप लगाया था कि मंत्री ने उनके भाई से कमीशन मांगी थी और फिर मानहानि का केस भी किया।

गए थे पिकनिक, मिली लाश

Crime Story in Hindi : 11 अप्रैल को वह पत्नी से कहकर निकले थे कि वह दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा रहे हैं। इसके बाद उनकी कोई सूचना नहीं आई। फिर सोमवार को ही उडुपी के लॉज में वह मृत मिले। उसी बिल्डिंग के अलग कमरों में उसके दो दोस्त भी मौजूद थे।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT