देखें वीडियो - प्रियंका गांधी को पुलिस ने घसीटा, हुई धक्का-मुक्की

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Congress Halla Bol: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। उन्होंने कांग्रेस दफ्तर के बाहर सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया और वो बैरिकेड के ऊपर चढ़ कर दूसरी तरफ पहुंच गई। इस बीच महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें घेर लिया। फिर वो सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। ये सारी घटना कांग्रेस दफ्तर के बाहर हुई।

कांग्रेस ने महंगाई और रोजमर्रा के सामानों की बढ़ती कीमतों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, 'आज देश में लोकतंत्र नहीं है। सिर्फ तानाशाही है। हम महंगाई का मुद्दा उठाते हैं। हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता। बाहर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है।' इस बीच कुछ प्रदर्शनकारियों को पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने कहा, '70 साल में देश बना, लेकिन बीजेपी ने 8 साल में इसे खत्म कर दिया। चाहें बेरोजगारी, हिंसा और महंगाई का मुद्दा हो, सरकार का सिर्फ यही एजेंडा है, कि इन मुद्दों का न उठाया जाए।'

दिल्ली पुलिस ने कहा- सिर्फ जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत

ADVERTISEMENT

Delhi News : दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को पत्र लिखकर कहा है कि जंतर मंतर को छोड़कर पूरी नई दिल्ली इलाके में 144 धारा लागू है। ऐसे में प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी सकती है। अगर धारा 144 का उल्लंघन हुआ, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT

कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ ये हल्ला बोल ऐसे समय पर हो रहा है, जब प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में कार्रवाई तेज की है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...