Chhattisgarh Serial Killer: 11 महीने 6 कत्ल, सनकी सीरियल किलर को एक साथ मिली तीन उम्रकैद की सजा
Dhamtari Killing: एक सीरियल किलर जिसे खून देखकर खुशी होती थी, कत्ल करके वो जश्न मनाता था, वो वहशी जो शिकार को मरता तड़पता देख कर ठहाके लगाता था।
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Serial Killer: एक सीरियल किलर जिसे खून देखकर खुशी होती थी। कत्ल करके वो जश्न मनाता था। वो वहशी जो शिकार को मरता तड़पता देख कर ठहाके लगाता था। अदालत ने इस सीरियल किलर को तीन तीन उम्रकैद की सजा सुनाई है।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 6 हत्या करने वाले जितेंद्र ध्रुव के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश ने एक और फैसला सुनाया है। यह केस अर्जुनी के तेलिनसत्ती गांव का है। जहाँ आरोपी ने पति पत्नी सहित बच्चे का बेरहमी कत्ल किया था। इस केस में आरोपी जितेंद्र को 3-3 बार आजीवन कारावास की सजा हुई है। और तीन बार जुर्माना भी लगाया गया है।
न्यायालय के मुताबिक 12-13 जुलाई 2017 की दरम्यानी रात तेलिन सत्ती निवासी महेंद्र सिन्हा उसकी पत्नी ऊषा सिन्हा और छोटे बेटा त्रिलोक पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला किया था। जिसमें मौके पर महेंद्र उसकी पत्नी और बेटे की ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस वारदात में तेलिन सत्ती निवासी जितेन्द्र ध्रुव को गिरफ्तार किया था।
ADVERTISEMENT
पूछताछ में आरोपी ने कत्ल करने कबूल कर लिया था। जांच में सामने आया है कि कातिल जितेंद्र ध्रुव एक सीरियल किलर है। जिसने 11 महीने में 6 कत्ल की वारदातों को अंजाम दिया है। खपरी गांव में मा बेटी को मौत के घाट उतारने से पहले इसने तेलिन सत्ती गांव में ट्रिपल मर्डर किया था।
इसके पहले ग्रामीण कृषि अधिकारी पिङ्गला राज की हत्या की थी। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पूछताछ में इस सनकी ने एक के बाद एक सीरियल मर्डर का खुलासा किया था। जिसे सुनकर पुलिस अफसर भी सकते में आ गए। फिलहाल कोर्ट ने 5 मर्डर का फैसला सुना दिया है जबकि पिंगला राज हत्या केस पर फैसला अभी बाकी है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT