बृजभूषण सिंह के खिलाफ NGT ने दिए जांच के आदेश
Brijbhushan Sharan Singh NGT Order: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं।
ADVERTISEMENT

अनीषा माथुर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Brijbhushan Sharan Singh NGT Order: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। अब उनके लिए एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। एनजीटी (ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने गोंडा में सांसद द्वारा अवैध रेत खनन, ओवरलोडेड ट्रकों को अवैध रूप से चलवाने के आरोपों की जांच के लिए संयुक्त कमेटी को आदेश दिया है।
दरअसल, एनजीटी में अर्जी दाखिल की गई थी। इसमें कहा गया था कि गोंडा में अवैध रेत खनन और ओवरलोडेड ट्रकों के चलने से परिवहन, पर्यावरण, सड़क, पुल को नुकसान पहुंच रहा है। इसके बाद एनजीटी ने अवैध खनन पर रोक लगा दी थी। करीब 700 ट्रकों के परिवहन पर रोक लगाई थी। यहां तीन गांवों में अवैध खनन हो रहा है। यह से खनिज निकाले जा रहे हैं और अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं।
ADVERTISEMENT
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला तो दर्ज हुआ है, लेकिन उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया था। 20 जुलाई को इस मामले में दिल्ली की कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। बृज भूषण के खिलाफ 15 जून को IPC की तमाम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। ऐसे में एनजीटी के आदेश से फिर बृजभूषण शरण सिंह मुश्किल में आ गए हैं।
ADVERTISEMENT
