BJP चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है: ममता बनर्जी

ADVERTISEMENT

Mamata Banerjee (File Photo)
Mamata Banerjee (File Photo)
social share
google news

Mamata Banerjee (PTI News) : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड में अपने समकक्ष हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही है। बनर्जी ने नादिया जिले के शांतिपुर में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर उन्हें सलाखों के पीछे भी डाल दिया जाए तो भी वह इससे बाहर आ जाएंगी।

उन्होंने कहा,''भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है।'' मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने के लिए उत्सुक थी लेकिन उसने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। ममता ने कहा,''हम गठबंधन चाहते थे लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं हुई। उन्होंने चुनाव में भाजपा की मदद के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ हाथ मिलाया है।''

31 जनवरी को गिरफ्तार हुए थे हेमंत सोरेन

Hemant Soren Arrested : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार हो चुके हैं. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी 31 जनवरी की रात करीब 10 बजे से ठीक पहले दी गई. इससे पहले, हेमंत सोरेन साल 2019 में 29 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ली थी. यानी अब करीब पूरे 4 साल 33 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पहले 31 जनवरी को लेकर क्या-क्या गतिविधियां रहीं. उसे भी जानते हैं.

ADVERTISEMENT

 

Hemant Soren Arrested 

Hemant Soren Arrested : इससे पहले, 31 जनवरी की शाम को ही हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में रहते हुए राजभवन पहुंचे थे और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. जिसे स्वीकार भी कर लिया गया. उनकी जगह चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. इससे पहले मंगलवार को सीएम सोरेन 40 घंटे बाद अचानक दिल्ली से रांची पहुंचे थे. सोरेन ने दिल्ली से रांची तक सड़क मार्ग से 1250 किमी से अधिक की यात्रा की. 

ADVERTISEMENT

Hemant Soren Arrested 

क्या है मामला

Hemant Soren : ईडी ने सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये, एक बीएमडब्ल्यू एसयूवी और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए हैं। सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी सात घंटे तक उनके आवास पर थी। प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम झारखंड में कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार को सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन आवास पहुंची थी और वह वहां 13 घंटे से अधिक समय तक रही। इस दौरान उन्होंने परिसर की तलाशी ली थी।

ADVERTISEMENT

 

 

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...