Bihar: ...जब सेना का जवान गर्लफ्रेंड को कंधे पर उठाकर भागने लगा!

ADVERTISEMENT

सेना के जवान ने अजीबोगरीब हरकत की
सेना के जवान ने अजीबोगरीब हरकत की
social share
google news

जहांगीर आलम के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
 

Bihar Viral Video: बिहार में समस्ती पुर जिले में सेना के जवान ने अजीबोगरीब हरकत की। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों मिलने लगे। धीरे-धीरे प्यार हो गया, लेकिन एकाएक रिश्तों में तनातनी भी आ गई।

रविवार को थानेश्वर स्थान मंदिर के पास प्रेमिका को मिलने के लिए बुला लिया। 

ADVERTISEMENT

बातचीत चल रही थी। पीछे-पीछे प्रेमिका की मां और बहन मौके पर पहुंच गई। 

सभी में बहस होने लगी। सेना का जवान लड़की को अपने साथ लेने जाने की जिद करने लगा। 

ADVERTISEMENT

काफी देर तक यह ड्रामा नगर थाना के मुख्य द्वार के पास चलता रहा। एकाएक जवान ने अपनी प्रेमिका को अपने कंधे पर उठा लिया और भागने लगा।

ADVERTISEMENT

ये देखकर आसपास के लोगों ने वीडियो बना लिया। अब एंट्री होती है पुलिस की। जैसे ही जवान पुलिस को देखता है, वो लड़की को छोड़कर फरार हो जाता है। अभी इस सिलसिले में लड़की पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...