बिहार: बक्सर में बवाल, पहले किसानों पर लाठियां बरसाईं, फिर किसान हुए उग्र!
Bihar: बिहार के बक्सर में किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। रात में पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं-पुरुषों के साथ ही बच्चों पर लाठी बरसाईं। इससे नाराज किसान उग्र हो गए।
ADVERTISEMENT

Bihar: बिहार के बक्सर में बवाल हो गया है। एक तरह जहां, किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं है, दूसरी तरफ किसान भी उग्र हो गए।आधी रात को किसानों के घरों में घुसकर उन्हें बुरी तरह पीटा गया। आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर बच्चों पर भी लाठियां भांजी। इसके बाद किसान भी उग्र हो गए। उन्होंने बसों में आग लगा दी। पुलिस की गाड़ियां भी फूंक दी।
बक्सर: बनारपुर में दिखा पुलिस का अमानवीय चेहरा, रात 12:00 बजे घर में सो रहे किसानों पर पुलिस ने बर्बरता से लाठी बरसाई, जिसका वीडियो परिजनों द्वारा साझा किया गया है। जमीन से जुड़े एक मामले में मुआवज़े की मांग कर रहे थे किसान।#Buxar #BuxarPolice #BiharPolice pic.twitter.com/tiOSs0cYw1
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) January 11, 2023
प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
ADVERTISEMENT