बिहार : गोपालगंज में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने पर पांच साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत
बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार को एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने पर पांच साल के एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ADVERTISEMENT

Bihar Durga Puja Stampede Latest News: बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार को एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने पर पांच साल के एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह घटना शहर के राजा दल इलाके में स्थित एक पंडाल में भीड़ की वजह से हुई।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़े थे, तभी एक बच्चा गिर गया और दो बुजुर्ग महिलाएं उसे कुचले जाने से बचाने के लिए नीचे झुकीं।
ADVERTISEMENT
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान मची भगदड़ में बच्चा और 13 महिलाएं घायल हो गईं तथा उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘बच्चे और दो बुजुर्ग महिलाओं की मृत्यु हो गई। शेष घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।’’
ADVERTISEMENT
उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से घटना स्थल को चारों ओर से सील कर दिया गया है।
ADVERTISEMENT
इनपुट - पीटीआई
ADVERTISEMENT
