Bihar : गोपालगंज में विवाद सुलझाने आई पुलिस पर पब्लिक ने किया ईंट-पत्थर से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

ADVERTISEMENT

Bihar : घायल दरोगाा
Bihar : घायल दरोगाा
social share
google news

गोपालगंज से विकास कुमार दुबे की रिपोर्ट  

Bihar Gopalganj News : बिहार के गोपालगंज में विवाद सुलझाने के लिए गई पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया। इस हमले में अपर थानाध्यक्ष सहित दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया दलित बस्ती की बतायी जा रही है। घायलों में अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार व एसआइ सुरेश कुमार शामिल है। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिला सहित 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

विवाद सुलझाने के लिए गयी थी पुलिस  

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सबेया दलित बस्ती निवासी आमिर और रामू के बीच जमीन लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। इस घटना की सूचना पाकर मीरगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष आशीष कुमार अपने दल बल के साथ दलित बस्ती पहुंचे। जहां दोनों पक्षों को पुलिस समझाने का प्रयास करने में जुट गयी। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर ईट पत्थर से हमला कर दिया। जिससे अपर थानाध्यक्ष व एक एसआई जख्मी हो गए।  

ADVERTISEMENT

Gopalganj news : पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी

पुलिस पर हमला मामले में 14 गिरफ्तार 

मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया दलित बस्ती में विवाद सुलझाने के लिए गयी पुलिस टीम पर हमला किये जाने के मामले में पुलिस तीन महिला सहित 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार लोगों में मूसहर टोली के साधु रावत, छोटेलाल रावत, दीपक रावत, सूरज रावत, विकास रावत, प्रभु रावत, टुनटुन रावत, ग्रहण रावत, हरेंद्र रावत, मोहन रावत, राजमंगल रावत, पूनम देवी, विद्यान्ती देवी व किसनावती देवी शामिल है।गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...