पति था दिव्यांग, पत्नी के दूसरे मर्द से बने अवैध संबंध, पत्नी ने प्रेमी के साथ के मिलकर पति का किया ये अंजाम!

ADVERTISEMENT

पति था दिव्यांग, पत्नी के दूसरे मर्द से बने अवैध संबंध, पत्नी ने प्रेमी के साथ के मिलकर पति का किया...
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Bihar Crime News: पटना सिटी मे कत्ल का खौफनाक केस सामने आया है। यहां खुशरूपुर इलाके में 13 मई को एक विकलांग दुकानदार मगन यादव की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महज तीन दिनों में ही इस केस का खुलासा करते हुए सबको चौंका दिया। पुलिस ने हत्या के केस में मृतक के पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जांच में पता चला कि पति का दिव्यांग होना पत्नी को परेशान करता था। पति दिव्यांग था और पत्नी के किसी और से शारीरिक संबंध बन गए थे। दरअसल मगन की पत्नी के सोनी के सूरज के साथ अवैध संबंध थे। मगन की गैरमौजूदगी में दोनों अक्सर मिला जुला करते थे। दूसरी तरफ दिव्यांग होने के कारण सोनी अपने पति मगन को पसंद नहीं करती थी। 

 

ADVERTISEMENT

मृतक की पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

 

पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था

सोनी का बाढ़ के पंडारक निवासी सूरज कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी भी करना चाहती थी। मृतक मगन यादव को इस अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी। मगन आए दिन दोनों के रिश्तों का विरोध किया करता था। इसी बात से गुस्साए मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मगन यादव की हत्या की साजिश रच डाली। 

दिनदहाड़े गोली मारकर दिव्यांग दुकानदार की हत्या

साजिश के तहत सूरज ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर 13 मई को दिनदहाड़े गोली मारकर दिव्यांग दुकानदार मगन यादव की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सोनी से पूछताछ के बाद उसके आशिक सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कत्ल में शामिल सूरज के दोस्त की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा के अलावा एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया  है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜