Bihar News: प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर घर बुलाया फिर घरवालों ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।
ADVERTISEMENT

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक को प्यार करने की इतनी बड़ी सजा मिली की वो हमेशा याद रखेगा। दरअसल, लड़की वालों ने युवक का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। ऐसा कहा जा रहा कि साजिश के तहत खुद लड़की ने लड़के को अपने घर बुलाया था। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये मामला नगर थाना इलाके के पंकज मार्केट का है। युवक-युवती आपस में प्यार करते थे। ये बात लड़की वालों को बर्दाश्त नहीं हो रही थी। उन्होंने एक घिनौनी साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, इसके तहत उन्होंने लड़की से युवक को फोन कर अपने घर बुलाया।
लड़की ने कहा कि उसके पिता को हार्ट अटैक आया है। ये सुनकर युवक लड़की के घर पहुंचा। इसके बाद लड़की वालों ने युवक की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं, उसका प्राइवेट पार्ट तक काट डाला।
ADVERTISEMENT
इस घटना के बाद हंगामा मच गया। खून से लथपथ हालत में युवक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा। पीड़ित ने कहा कि उसका गुप्तांग लड़की के माता-पिता और उसके भाई ने काटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
ADVERTISEMENT