हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, सिरमौर में खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

ADVERTISEMENT

सिरमौर में खाई में गिरी कार
सिरमौर में खाई में गिरी कार
social share
google news

 Himachal Pradesh News:  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संग्रह क्षेत्र में मंगलवार को एक कार के खाई में गिर जाने से एक दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना पाबौर के लनाचेता-राजगढ़ मार्ग पर सुबह करीब पांच बजे हुई।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया। कार में सवार लोग राजगढ़ की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान जीवन सिंह (63), उनकी पत्नी सुमा देवी (54), कामज राज (40) और रेखा (25) के रूप में हुई है। सभी लोग राजगढ़ के ही रहने वाले हैं।

संग्रह के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मुकेश कुमार ने कहा कि उन्हें सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT