सिक्किम में हुआ बड़ा हादसा, सेना के 23 जवान लापता, बादल फटने के बाद हुई घटना
Sikkim Latest Updates : सिक्किम में बादल फटने से बड़ी तबाही हुई है। इस वजह से सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं।
ADVERTISEMENT

अनुपम मिश्रा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Sikkim Latest Updates : सिक्किम में बादल फटने से बड़ी तबाही हुई है। इस वजह से सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। उन्हें तलाशने का अभियान चलाया जा रहा है। कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। बादल फटने के बाद तीस्ता नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे कई नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है।
दरअसल, ये वाक्या उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर हुआ। यहां अचानक बादल फट गया जिससे तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ गया। नदी के पास कई सैन्य प्रतिष्ठान है। इनके डूबने की भी खबर है।
ADVERTISEMENT
पहले बाढ़ फिर बांध से छोड़ा पानी
बाढ़ के बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नीचे के इलाकों में भी 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते सिंगथम के पास बारदांग में खड़े सेना के कई वाहन डूब गए। सिंगथम फुटब्रिज भी ढह गया।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
