Bhojpuri Actress Akanksha Case:ऐसे पकड़ा गया आरोपी समर सिह?
Bhojpuri Actress Akanksha Case: गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात समर सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। समर सिंह इस केस में मेन आरोप है, जो आकांक्षा की खुदकुशी के बाद से फरार था। गौरतलब है कि आकांक्षा के परिवार ने समर सिंह पर हत्या क
ADVERTISEMENT

मंयक गौड़ के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Bhojpuri Actress Akanksha Case: गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात समर सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। समर सिंह इस केस में मेन आरोप है, जो आकांक्षा की खुदकुशी के बाद से फरार था। गौरतलब है कि आकांक्षा के परिवार ने समर सिंह पर हत्या के आरोप लगाए थे।
वो गजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रह रहा था। राजनगर एक्सटेंशन की चार्ल्स क्रिस्टल सोसाइटी के एक फ्लैट में समर मौजूद था। इससे पहले वह नोएडा में रहा था। बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले ही वो राजनगर के इस सोसाइटी में आया था।
ADVERTISEMENT
गाजियाबाद पुलिस के DCP निपुण अग्रवाल ने कहा, ' गुरुवार को वाराणसी पुलिस यहां आई थी। आकांक्षा दुबे मामले में हमसे हेल्प मांगी थी। इसके बाद गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित गांव मोरटा के नजदीक एक सोसाइटी से वाराणसी पुलिस ने कस्टडी में लिया है। फिलहाल अभी समर सिंह गाजियाबाद में है।'
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, उन्होंने बनारस पुलिस के साथ मिलकर रात में एक बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
ADVERTISEMENT
एक्ट्रेस की मां का क्या है आरोप?
ADVERTISEMENT
एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने इस मामले में समर सिंह पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। मधु दुबे ने आरोप लगाया है कि करीब तीन साल पहले समर सिंह से आकांक्षा दुबे की मुलाकात हुई थी, तब समर सिंह ने अपने प्रभाव में लेकर और शादी का झांसा देकर आकांक्षा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। सिर्फ इतना ही नहीं समर सिंह ने आकांक्षा के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए थे और बाद में उन्हीं वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। आकांक्षा की मां का आरोप है कि समर ने 21 मार्च को भी ऐसी ही धमकी आकांक्षा को दी थी।
आकांक्षा दुबे के वकील के इल्जाम!
उधर, आकांक्षा की मां मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी का कहना है कि मधु दुबे को वाराणसी के सारनाथ थाने की पुलिस और उनकी कार्रवाई पर भरोसा नहीं है। शशांक शेखर त्रिपाठी का कहना है कि मधु दुबे थाने में हत्या के साथ साथ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने गई थीं लेकिन थानेदार और थाने के दूसरे सिपाहियों ने आत्महत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया लिहाजा इस पूरे सिलसिले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए।
वाराणसी के एक क्लब में 25 मार्च की रात एक पार्टी थी। एक प्राइवेट पार्टी। इस पार्टी को नाम दिया गया था, बेक अप पार्टी। अगले दिन यानी 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल सोमेंद्र में आकांक्षा की लाश मिली थी।
ADVERTISEMENT