बेंगलुरु से 5 आतंकी गिरफ्तार, विस्फोट करने की थी मंशा
Bengaluru Terrorist Arrested: बेंगलुरु से 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
ADVERTISEMENT

सगाय राज के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Bengaluru Terrorist Arrested: बेंगलुरु से 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पांचों के पास से हथियार भी बरामद हुए।
इन संदिग्धों ने बेंगलुरु में विस्फोट करने की योजना बनाई थी, ऐसा एजेंसी को लगता है। पांचों में से एक आरोपी 2017 में हत्या के मामले में आरोपी था और परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद थे। इसी दौरान ये एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।
ADVERTISEMENT
आरोपी बेंगलुरु के ही रहने वाले हैं। वो आरटी नगर के उपद्रवी तत्व हैं। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने तोड़फोड़ की योजनाएं बनाईं थी।
इनके पास से 4 वॉकी-टॉकी, 7 पिस्टल, गोला-बारूद समेत अन्य विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद हुए हैं।
ADVERTISEMENT
जांच में पता चला है कि आरोपियों की जेल में मुलाकत हुई थी और वहीं से सबने बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी। इनकी साजिश थी शहर को दहलाने की। इसके पास से पुलिस ने गोला-बारूद, पिस्तौल समेत कई हथियार बरामद किए हैं।
ADVERTISEMENT
जिन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है, उनके नाम सोहेल, उमर, जाहिद, मुदाशिर और फैसल है। जुनैद अभी भी फरार और एक अन्य आरोपी नासिर जेल में बंद है। साजिश में कुछ और लोग शामिल थे। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा, "इनमें से एक आरोपी जो फरार है, उसने कुछ विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार लोगों को ये हथियार मुहैया कराए थे।'
ADVERTISEMENT
