Bengaluru IT Raids : बेंगलुरु के फ्लैट में पड़ी IT रेड, 21 कार्टन बॉक्स में भरा कैश बरामद, देखिए तस्वीर
Bengaluru IT Raids : बेंगलुरु में देर रात आयकर विभाग के उस वक्त होश उड़ गए, जब उन्होंने एक फ्लैट पर छापा मारा।
ADVERTISEMENT

Bengaluru IT Raids
सगाय राज के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Bengaluru IT Raids : बेंगलुरु में देर रात आयकर विभाग के उस वक्त होश उड़ गए, जब उन्होंने एक फ्लैट पर छापा मार दिया। फ्लैट से 21 बक्सें मिले, जिनमें कैश भरा हुआ था।
इसकी तस्वीर भी वायरल हो रही है। ये कितने रुपए हैं, इसको लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।
गुरुवार आधी रात को आयकर विभाग (Income Tax) को एक फ्लैट में इन रुपयों के बारे में पता चला था। यहां रेड की गई। आरटी नगर के आत्मानंद कॉलोनी में कार्टन बक्सों में पैक मिले। ये फ्लैट कांग्रेस के पूर्व निगम पार्षद के रिश्तेदार का है।
ADVERTISEMENT
ये पता लगाया जा रहा है कि इतना कैश पूर्व निगम पार्षद के रिश्तेदार के पास कहां से आया?
इस मनी के स्रोस के बारे में पता लगाने की कोशिशें की जा रही है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT