फ्लाइट में 234 जंगली जानवर, बैंकॉक से नायाब जानवरों की तस्करी का भंडाफोड़

ADVERTISEMENT

फ्लाइट में 234 जंगली जानवर
फ्लाइट में 234 जंगली जानवर
social share
google news

Bengaluru Customs News: 21 अगस्त की रात बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट में कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक यात्री को हिरासत में लिया। यात्री को उस समय रोका गया जब वह इंटरनेशनल ग्रीन चैनल पार कर रहा था। यात्री अपने ट्रॉली बैग में जंगली जानवरों को छिपाकर ला रहा था।

बैंकाक की फ्लाइट संख्या FD – 137 के एक लावारिस बैग में जंगली जानवर पाए गए हैं। दो ट्रॉली बैग में अजगर, गिरगिट, इगुआना, कछुए, घड़ियाल और एक बेबी कंगारू बरामद किए गए हैं। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक एक बेबी कंगारु मृत पाया गया है। जानकारी के मुताबिक बैंकाक से आने वाली इस फ्लाइट में 234 जंगली जानवर तस्करी कर लाए गए थे। 

 

ADVERTISEMENT

फ्लाइट में 234 जंगली जानवर

 

ये जानवर वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन के परिशिष्ट में सूचीबद्ध हैं। कस्टम अधिकारियों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। नियमानुसार जंगली जानवरों को जब्त कर लिया गया है। बैंगलुरु एयर कस्टम्स ने जंगली जानवरों की तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...