शाहना बन गई शारदा! शौहर 3 तलाक के बाद करता था हलाला के लिए परेशान

ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News
social share
google news

Bareilly News: कहानी बरेली की है। यहां ओमप्रकाश नाम का आदमी रहता है। उसे एक महिला से प्यार हो जाता है। महिला मुस्लिम है। 

उसका नाम शाहना है। अब बीच में आता था धर्म। लिहाजा शाहना धर्म बदलती है और आखिरकार ओमप्रकाश से शादी कर लेती है। 

लेकिन क्या सब कुछ ऐसा ही हुआ, जैसा दिखाई दे रहा है या माजरा कुछ और है। आइये आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

दरअसल, शाहना बुलंदशहर में अपने परिवार के साथ रहती थी। शाहना और उसके पति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आरोप है कि पहले तो उसके पति ने उसे तीन बार तलाक दे दिया। इसके बाद वो उसे हलाला के लिए परेशान करने लगा। 

उस दौरान उसकी दोस्ती बरेली के रहने वाले ओमप्रकाश से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। शाहना अपने पति से परेशान थी, लिहाजा उसने ओमप्रकाश से शादी करने का मन बना लिया। उसने हिंदू धर्म अपनाया। 

ADVERTISEMENT

इसके बाद उसने ओमप्रकाश से शादी की। अब वो शाहना से शारदा हो गयी है। शादी की उसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।

ADVERTISEMENT

कल यानी 14 फरवरी वसंत पंचमी के दिन बुलंदशहर की रहने वाली शारदा से शादी कर ली। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT