Atiq Case: क्या अतीक के बेटों तक पहुंच रहा है मां का पैगाम?
Atiq Case: क्या जेल में बंद अतीक के बेटों को अपनी मां के बारे में मिल रही है जानकारियां? क्या वकील पहुंचा रहे हैं दोनों को शाइस्ता का मैसेज? इसको लेकर जेल प्रशासन सतर्क हो गया है।
ADVERTISEMENT

Atiq Case: क्या जेल में बंद अतीक के बेटों को अपनी मां के बारे में मिल रही है जानकारियां? क्या वकील पहुंचा रहे हैं दोनों को शाइस्ता का मैसेज? क्या शाइस्ता तक पहुंच रही है सारी जानकारियां ? इसको लेकर यूपी पुलिस सख्त हो गई है। जेल प्रशासन भी हरकत में आ गया है। शाहिस्ता परवीन के दोनों बेटे अली और उमर जेल में बंद है।
इसी क्रम में प्रयागराज के सेंट्रल जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की मिलाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उसके अधिवक्ताओं के नम्बर भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। लखनऊ जेल में बंद अतीक के दूसरे बेटे उमर की भी मिलाई पर एलआईयू जांच सहित अन्य रिपोर्ट ली जा रही है।
आपको बता दें कि 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अली ने सरेंडर किया था। उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक के दोनों बेटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और दोनों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है।
अतीक की पत्नी शाइस्ता अब तक फरार है। उसके कई मददगारों के नाम सामने आ रहे है। इनमें प्रयागराज के ही कछार इलाके की लेडी डॉन मुंडी पासी का नाम भी सामने आया है। इसके अलावा गुड्डू मुस्लिम का एक शागिर्द मल्ली भी शाइस्ता का मददगार हो सकता है।
ADVERTISEMENT
सूत्रों के मुताबिक, शाइस्ता अतीक की सारी जायदाद अपने नाम कराने में लगी हुई है, अब जो खबर मिली है उसके मुताबिक शाइस्ता को छिपने में जिन लोगों ने मदद की है, पुलिस उन पर शिंकजा कस रही है।
ADVERTISEMENT
