अतीक अहमद के करीबी खान सौलत हनीफ को 12 घंटे की पुलिस रिमांड

ADVERTISEMENT

अतीक अहमद के करीबी खान सौलत हनीफ को 12 घंटे की पुलिस रिमांड
Social Media
social share
google news

Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद के वकील (Atiq Lawyer) खान सौलत हनीफ को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए पहुंची धूमनगंज पुलिस. पुलिस की 2 गाड़ियों से भरी हुई टीम नैनी जेल (Naini Jail) पहुंची. आज सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक के लिए 12 घंटे की रिमांड पर रहेगा खान सौलत हनीफ. उमेश पाल अपहरण (Umesh Pal Case) कांड में उम्र कैद की सजा काट रहे खान सौलत हनीफ पर हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है. खान सौलत ने हत्याकांड से पहले उमेश पाल फोटो शूटरों को भेजी थी. जांच के बाद धूमनगंज पुलिस ने खान सौलत हनीफ को हत्याकांड में आरोपी बनाया है.

पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस इन 10 सवालों का जवाब तलाशेगी

1- उमेश पाल हत्याकांड की साजिश के दौरान उसे किसने दिया गया था आईफोन? इस iphone में Cloud Id किसने बनाई थी?

ADVERTISEMENT

2- Facetime से कब - कब हुई उसकी शूटरों और अतीक से बातचीत?

3- पुलिस खान सौलत के उस iPHONE की बरामदगी कराने की करेगी कोशिश.

ADVERTISEMENT

4- खान सौलत ने अपने फ़ोन से उमेश पाल की फोटो किसे भेजी थी?

ADVERTISEMENT

5 -क्या ये फोटो अतीक अहमद के बेटे असद को ही भेजी थी या अतीक का कोई और बेटा भी था हत्याकांड की साजिश में शामिल?

6-उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शूटर, शाइस्ता अतीक और अशरफ के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे?

7- ED की छापेमारी के दौरान अतीक अहमद की तमाम बेनामी संपत्ति खान सौलत के नाम निकली है.

8- अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति को लेकर भी धूमनगंज पुलिस करेगी पूछताछ.

9-उमेश पाल हत्याकांड के बाद शूटरों और साजिकर्ताओं के छिपने का क्या प्लान था। कैसे कौन कहां कैसे भागा था?

10- उमेश पाल हत्याकांड की असली वजह क्या थी?

सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच 12 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस अपने इन सवालों के जवाब तलाशेगी.

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜