Arunachal Pradesh : दोनों देशों के सैनिकों के बीच हाथापाई हुई - राजनाथ सिंह
Arunachal Pradesh : इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, ' दोनों देशों के सैनिकों के बीच हाथापाई हुई। हमारा कोई सैनिक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।'
ADVERTISEMENT

Arunachal Pradesh : अरुणाचल प्रदेश के तवांग के यांगत्से इलाके में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई झड़प के मामले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, ' दोनों देशों के सैनिकों के बीच हाथापाई हुई। हमारा कोई सैनिक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हमने कूटनीतिक स्तर पर मामला उठाया। हमारी सेना ने बहादुरी का परिचय दिया। दोनों देशों के बीच फ्लैग मीटिंग भी हुई। PLA के जवानों ने हाथापाई की।' उनके इस बयां के बाद लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।
इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा, 'लोकसभा में आज विपक्ष ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया। मैं इस कृत्य की निंदा करता हूं। संसदीय कार्य मंत्री ने साफ कहा कि रक्षा मंत्री संसद में इस (तवांग) पर बयान देंगे।
उधर, इस झड़प की सैटेलाइट इमेज सामने आई है। फोटो में देखा जा सकता है कि चीन ने तवांग से लगी सीमा के पास गांव बसा रखे हैं। इतना ही नहीं चीनी सेना ने उस ओर सड़क का भी निर्माण कर रखा है। दोनों देशों के सेनाओं का इसको लेकर अलग-अलग नजरिया है।
ADVERTISEMENT
क्या हुआ था ?
घटना 9 दिसंबर को हुई। करीब 300 चीनी सैनिक यांगत्से इलाके में भारतीय पोस्ट को हटाने पहुंचे। चीनी सैनिकों के पास कंटीली लाठी और डंडे भी थे। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान चीनी सैनिकों ने पत्थरबाजी की। दोनों तरफ से सैनिक जख्मी हुए हैं।
ADVERTISEMENT
ये पोस्ट 17 हजार फीट की ऊंचाई पर है
ADVERTISEMENT
भारतीय सेना ने कहा, 'हमने चीन की साजिश को नाकाम कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश में एलएसी से सटे कुछ इलाके हैं - जो तमाम सेक्टर्स में आते हैं। यहां दोनों देशों के बीच अलग-अलग परशेप्सन रहा है। दोनों देश अपनी-अपनी तरफ क्लेम लाइन तक पेट्रोलिंग करते हैं। ये 2006 के बाद से ट्रेंड रहा है।
ADVERTISEMENT
