अरब सागर में सोमालिया के पाइरेट्स के खिलाफ INDIAN NAVY का ऑपरेशन, INS SUMITRA ने बचाया ईरानी जहाज

ADVERTISEMENT

अरब सागर में सोमाली लुटेरों को खदेड़ने में लगा भारत का INS Sumitra
अरब सागर में सोमाली लुटेरों को खदेड़ने में लगा भारत का INS Sumitra
social share
google news

Operation Against Somali Pirates: नीले गहरे समंदर की लहरों के ऊपर एक ऑपरेशन में भारतीय नौ सेना के जांबाज सिपाहियों ने सोमालिया के खूंखार समुद्री लुटेरों को मार भगाया और ईरानी जहाज MV Iman को पायरेट्स के खूनी पंजों से छुड़ा लिया। भारतीय नौ सेना के जांबाज सिपाही और भारतीय नौ सेना का जंगी जहाज INS SUMITRA ने अरब सागर की उफनती लहरों पर ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज MV Iman के सामने मोर्चा लिया। जानकर हैरान हो जाएंगे कि ईरानी जहाज पर इस वक़्त सोमालिया के समुद्री लुटेरों का कब्जा था और भारतीय नौ सेना का जंगी जहाज इस जहाज को समुद्री लुटेरों से छुड़ाने के लिए जूझ रहे थे।

भारतीय नौ सेना का INS Sumitra जंगी जहाज अरब सागर में ईरानी जहाज को सोमालिया के समुद्री लुटेरों से छुड़ाने के लिए ऑपरेशन  किया

 

ईरान का जहाज हाईजैक

ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज MV Iman को सोमाली समुद्री लुटेरों ने हाईजैक कर लिया था और उस जहाज के नाविकों को बचाने के लिए भारतीय नौ सेना का जंगी जहाज INS SUMITRA ने मोर्चा संभाल लिया। ये खुलासा भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया है। बताया जा रहा है कि अदन की खाड़ी के पास हाईजैक हुए ईरान के जहाज MV Iman को सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे से छुड़ा लिया। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

नौ सेना का जंगी जहाज INS SUMITRA

अरब सागर में भारतीय नौ सेना का जंगी जहाज INS SUMITRA और इस जंगी जहाज पर तैनात भारतीय जांबाज सिपाही ईरानी जहाज पर मौजूद सोमाली समुद्री लुटेरों को भगाने में जुटा है। इन समुद्री लुटेरों ने ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज को हाईजैक कर लिया था। खुलासा हुआ है कि भारतीय नौ सेना का जंगी जहाज INS SUMITRA का ये ऑपरेशन कोच्चि से करीब 700 नॉटिकल मील यानी तकरीब 1296.4 किमी दूर चल रहा है। भारतीय रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया यही जा रहा है कि ईरानी जहाज पर 17 क्रू मेंबर मौजूद हैं। 

सरयू क्लास पेट्रोल वेसल 

भारतीय नौ सेना का जंगी जहाज INS SUMITRA के बारे में बताया गया है कि ये सरयू क्लास पेट्रोल वेसल का जंगी जहाज है, जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है। असल में ये भारत के राष्ट्रपति का प्रेसिडेंशियल यॉट भी कहलाता है। 2200 टन का ये जंगी जहाज साल 2014 में भारतीय नौ सेना में कमीशंड हुआ था और तभी से ये भारतीय नौ सेना की सेवा दे रहा है। 

ADVERTISEMENT

46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 

344 फीट लंबे इस युद्धपोत की बीम 43 फीट ऊंची है। समंदर की लहरों को चीरकर ये जंगी जहाज 46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है मगर इसकी रफ्तार अगर 30 किलोमीटर प्रति घंटा रखी जाए तो इसकी रेंज 11 हजार किलोमीटर है। भारतीय नौ सेना का जंगी जहाज INS SUMITRA पर एक वक़्त में आठ अफसर और 108 नौसैनिक तैनात हो सकते हैं। 

ADVERTISEMENT

यमन से 350 भारतीय नागरिकों को बचाया था

इस जंगी जहाज पर 76 mm की सुपर रैपिड गन लगी हुई है। इसके अलावा इस पर क्लोज इन वेपन सिस्टम और शैप लॉन्चर्स भी लगे हुए हैं। इस जंगी जहाज पर एक HAL ध्रुव या फिर एक HAL Chetak हेलिकॉप्टर भी तैनात हो सकता है। ये जहाज अब तक किए गए तमाम ऑपरेशन में कामयाब ही रहा है। इससे पहले साल 2015 में इस जहाज ने एक ऑपरेशन के दौरान यमन से 350 भारतीय नागरिकों को बचाया था।  

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT