Ankita Case: क्या अय्याशी का अड्डा था रिजॉर्ट?
Ankita case: इस दुनिया को अलविदा कह चुकी अंकिता भंडारी ने ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी रोकने की कोशिश की थी, जिस वजह से उसकी हत्या कर दी गई।
ADVERTISEMENT

उस्मान चौधरी/अंकित शर्मा/अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Ankita case: तो क्या रिजार्ट अय्याशी का अड्डा बन गया था ? कौन कौन लोग आते थे रिजार्ट में ? क्या पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी ? क्या पुलिस वालों की ऐशगाह बन गया था रिजार्ट ? ऐसे कई सवाल है, जिनका जवाब मिलना बेहद जरूरी है, लेकिन जिस तरह से अब एक लड़की ने आरोप लगाए हैं, उससे कई सवाल खड़े हो गए है।
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में जिस रिजॉर्ट से क्राइम की शुरुआत हुई, वो जिस्मफरोसी का सेंटर बना हुआ था। पूर्व महिला कर्मचारी ने कहा, 'वहां घिनौती हरकतें होती थीं। लड़कियों को गंदी गालियां दी जाती थीं। पुलकित आर्य ने उसे भी बहुत गंदी-गंदी गालियां दिया करता था। वहां अंकित गुप्ता लड़कियां लेकर आता था।' कुछ ऐसे ही आरोप इस महिला के पति के भी हैं। वो खुद भी रिजॉर्ट में काम कर चुका है।
ADVERTISEMENT
सवाल उठता है कि इन्होंने पहले इस बाबत पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की? क्या दोनों पुलकित की पावर को देखकर डर गए थे ? इसलिए इन्होंने कोई कदम नहीं उठाया।
अंकिता के दोस्त से मिले ऑडियो और अंकिता की व्हाट्सएप चैट इस बात की तरफ इशारा भी करते हैं कि रिजार्ट में सब कुछ ठीक नहीं था। ऐसे में सवाल ये भी है कि प्रशासन को इसके बारे में पहले क्या जानकारी नहीं थी ? या फिर प्रशासन भी जान कर अनजान बना हुआ था ?
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
