आखिरकार अंजू और अरविंद की हुई मुलाकात, बच्चों को लेकर हुई बात

ADVERTISEMENT

Pakistan Anju Case
Pakistan Anju Case
social share
google news

Pakistan Anju Case: पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू उर्फ फातिमा अपने पति अरविंद से आखिरकार मिली। दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों के बीच रिश्तों के अलावा बच्चों को लेकर भी बातचीत हुई। हाल ही में अंजू पाकिस्तान से भारत आई है। वो अपने पति अरविंद से तलाक लेना चाहती है। साथ साथ वो ये भी चाहती है कि उसके बच्चे उसी के साथ रहे।

21 जुलाई 2023 में अंजू राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान चली गई थीं। ऐसी खबरें आई थी कि वहां उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था। 29 नवंबर को वो भारत लौट आई थी। अंजू और अरविंद के दो बच्चे हैं। एक 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा। अंजू ने जब नसरुल्लाह से निकाह किया तो अरविंद ने दोनों के खिलाफ अलवर थाने में मामला दर्ज करवा दिया, क्योंकि बिना तलाक के अंजू ने दूसरी शादी कर ली।

लेकिन अभी भी कई सवाल बरकरार हैं, मसलन -

ADVERTISEMENT

क्या अंजू अब पाकिस्तान की नागरिक बन चुकी हैं?


क्या अंजू ने सचमुच नसरुल्ला से निकाह कर लिया है?

ADVERTISEMENT


क्या कोई भारतीय इस तरह से पाकिस्तान जाकर शादी कर सकता है?

ADVERTISEMENT


क्या अंजू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है?


क्या पाकिस्तान की सरकार ने भारत सरकार को अंजू के बारे में कोई ताजा जानकारियां दी है?


अब भारत में उसके खिलाफ चल रहे मुकदमों का क्या होगा?


क्या अंजू अब भी भारतीय नागरिक है?


क्या वो अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाना चाहती है?


अंजू और दो देशों की सरकारों को इन सवालों से दो-चार होना पड़ रहा है। दरअसल अंजू 5 महीनों के बाद भारत आ चुकी है। सोशल मीडिया पर सबने अंजू का Pre-Wedding Shoot देखा। सोशल मीडिया पर खबरें आई कि अंजू ने धर्म बदल लिया है। अब वो अंजू से फातिमा हो गई है। कुछ लोग अंजू की मदद के लिए भी आगे आए। अंजू को प्रापर्टी भी दी गई। अंजू के कई वीडियोज भी सामने आए, जिसमें उसने कहा था कि वो अपने बच्चों की खातिर भारत आना चाहती है। इन सबके बीच वो भारत आ ही गई। उससे एजेंसियों ने पूछताछ भी की है।

अब सवाल ये है कि आखिर अंजू वापस क्यों आई? उसे पता था कि वो जैसे ही भारत आएगी, एजेंसियां उसके पीछे पड़ जाएगी। उससे सवाल पूछे जाएंगे और हुआ भी ऐसा ही। यहां उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।

अंजू का मायका मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित टेकनपुर में है। अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसने खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। यहां पहुंच कर अंजू ने कहा कि वो पति अरविंद से तलाक लेने आई हैं। साथ ही बच्चों को भी अपने साथ पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेगी।

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...