Amritpal Wife Detained: अमृतपाल की पत्नी हिरासत में, लंदन जा रही थी

ADVERTISEMENT

Amritpal Wife Detained
Amritpal Wife Detained
social share
google news

Amritpal Wife Detained: अमृतपाल की पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में लिया गया है। कस्टम अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। लंदन रवाना होने से पहले उसे हिरासत में लिया गया। अमृतपाल की पत्नी का नाम किरणदीप कौर है।

उधर, अमृतपाल का अभी तक कुछ भी अता पता नहीं है। वो लगातार फरार चल रहा है। कई टीमें उसे खोज रही है। हाल ही में पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Khalistani supporter Amritpal Singh) के मेन हैंडलर पप्पलप्रीत सिंह (Pappalpreet Singh) को गिरफ्तार किया था। पप्पलप्रीत सिंह जालंधर से भागा था और फिर लगातार अमृतपाल सिंह के साथ रहा था। दोनों ने होशियारपुर में अलग-अलग रास्ते चुन लिए थे। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से भाग रहा है।

पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ADVERTISEMENT

कौन है अमृत पाल सिंह ?

अमृतसर ज़िले के जल्लूखेड़ा गांव में जन्मे अमृतपाल सिंह की उम्र तीस साल की है। तरसेम सिंह का बेटा अमृतपाल 19 बरस की उम्र में ही भारत से दुबई चला गया था और पूरे दस साल दुबई में ही रहा। भारत आते ही उसका रंग रुप और रुआब सब बदल गया और दीप सिद्धू के संगठन वारिस पंजाब दे का प्रमुख बन गया। इसके बाद से ही वो खालिस्तान मूवमेंट के लिए काम कर रहा है। उसे विदेशी मदद मिलती है। 

ADVERTISEMENT

 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...