Amritpal Singh: होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट

ADVERTISEMENT

Amritpal Singh: होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
Amritpal Singh: होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
social share
google news

Amritpal Singh: अमृत पाल को पुलिस लगातार तलाशने की कोशिश कर रही है। पुलिस होशियारपुर में डेरा जमाए हुई है। इसके अलावा दूसरी जगहों पर पुलिस मुस्तैद है। इस बीच उसकी वीडियो भी सामने आई है। कोई कह रहा है कि ये वीडियो लखीमपुर खीरी में शूट हुई है तो कोई कुछ। कोई कह रहा है कि ये विदेश से अपलोड हुई है। कभी अमृतपाल पाल दिल्ली में रुकता है तो कभी हरियाणा में तो कभी पंजाब में, लेकिन पुलिस अभी तक उसे पकड़ नहीं पाई है। इससे पुलिसिंग पर भी तमाम सवाल खडे़ हो गए है।

ऐसा कहा जा रहा है कि अमृत पाल होशियारपुर के गांव मन्नरैया में था। जब से वो यहां से भागा है, तभी से होशियापुर के अलावा, नवा शहर जालंधर और कपूरथला को हाई अलर्ट जोन में रखा गया है। हरेक की चेकिंग की जा रही है। 

पुलिस को शक है कि एक सफेद रंग की कार से अमृतपाल भागा है। स्विफ्ट सफेद रंग की कार को पुलिस ढूंढने में लगी हुई है जिसका पिछला नंबर 9168 बताया जा रहा है। जब वो भाग गया तो पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। 

ADVERTISEMENT

होशियारपुर से जालंधर जाने वाली सड़क पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा कई जगहों के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। अमृतपाल का जो वीडियो सामने आया है, उसकी भी जांच की जा रही है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜