Actress Akanksha Dubey Suicide Case: बेल पर जेल से निकले तो मुंह छुपाते दिखे आरोपी समर सिंह

ADVERTISEMENT

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी समर सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिली
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी समर सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिली
social share
google news

Actress Akanksha Dubey Suicide Case: करीब सात महीने पहले भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की सुसाइड की खबर ने सनसनी फैला दी थी। भोजपुरी एक्ट्रेस की खुदकुशी के मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। करीब सात महीने के बाद जेल से बाहर आने के बाद समर सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत की याचिका पर मुहर लगाई और समर सिंह जेल से बाहर निकले। मगर जेल से बाहर निकलते वक़्त समर सिंह के फैन तो मौजूद थे मगर वो खुद सबसे मुंह छुपाते नज़र  आए। 

जमानत मिलने के बाद मुंह ढक कर जेल से बाहर निकले भोजपुरी एक्टर समर सिंह

समर से समर्थकों ने किया स्वागत

समर सिंह के जेल से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया। लेकिन समर सिंह लोगों से नज़रें चुराते दिखाई पड़े। उन्होंने मीडिया को भी नज़र अंदाज किया और फोटोग्राफरों से भी खुद को बचाते दिखे। 

हाईकोर्ट ने दी आरोपी समर सिंह को जमानत

पिछले दिनों हाईकोर्ट ने समर सिंह की जमानत याचिका पर मुहर लगाईथी। ये बात गौरतलब है कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में समर सिंह मुख्य आरोपी थे। पुलिस जांच में ये बात सामने आई थी कि आकांक्षा दुबे और समर सिंह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। हालांकि इस बारे में आकांक्षा की मां ने दोनों के रिलेशन में होने की बात से इनकार किया था। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी समर सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिली

वाराणसी के कमरे में लटका मिला था एक्ट्रेस का शव

26 मार्च को वाराणसी के होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव लटकता हुआ पाया गया था। इस वारदात ने भोजपुरी इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी थी। तब आकांक्षा की मां ने मधु दुबे ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या के लिए समर सिंह और उसका भाई संजस सिंह कसूरवार हैं। आकांक्षा की मां ने आकांक्षा की हत्या का शक जाहिर किया था और योगी सरकार से समर को फांसी देने की मांग की थी। 

समर सिंह पर एक्ट्रेस की मां ने लगाया आरोप

आजतक के साथ बात करते हुए आकांक्षा की मां ने कहा था कि संजय सिंह और समर सिंह ने मिलकर ही आकांक्षा को मारा है। मधु दुबे का तो ये भी आरोप था कि समर आकांक्षा को बहुत टॉर्चर करता था और वो किसी के साथ भी काम नहीं करने देता था। उसका यही कहना था कि सिर्फ मेरे साथ काम करो और किसी के साथ भी काम करने की जरूरत नहीं है। मगर हत्या इसलिए करवा दी ताकि उसे आकांक्षा को पैसे न देने पड़ें। 

ADVERTISEMENT

समर सिंह और आकांक्षा दुबे

माता पिता आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे

आकांक्षा के बारे में उसके घरवालों का कहना था कि वो अपने माता पिता की बेहद लाडली बेटी थी और आईपीएस ऑफिसर बनाने का सपना उसके माता पिता ने देखा था। मगर आकांक्षा को बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक था। मुंबई में आकांक्षा ने अपनी पढाई पूरी करने  के बाद फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि आकांक्षा ने 17 साल की उम्र में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। हालांकि शुरु शुरू में आकांक्षा को इंडस्ट्री में बहुत रिजेक्शन भी झेलना पड़ा था। मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में आकांक्षा इसी वजह से डिप्रेशन में चली गई थी और उसने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। लेकिन आकांक्षा की मां हमेशा उसका हौसला बढ़ाती रहती थी जिसकी वजह से उसने एक बार फिर कोशिश करके फिल्मों में कम बैक किया था। दोबारा इंडस्ट्री में आने के बाद आकांक्षा ने फिल्मों के अलावा भोजपुरी वीडियोज़ में भी काम किया। आकांक्षा दुबे ने कसम पैदा करने वाली की 2, और वीरों के वीर जैसी फिल्मों में काम करने के अलावा कई हिट गानों के एलबम में भी काम किया। जिन मशहूर भोजपुरी वीडियो में आकांक्षा ने काम किया उनमें भुअरी, काशी हीरे पटना हीले, तुम जवान हम लाइका और नाच के मालकिनी शामिल हैं। 

ADVERTISEMENT

भोजपुरी फिल्मों का बड़ा नाम है समर सिंह

उधर समर सिंह भी भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम है। वो गायक के साथ साथ एक्टर भी हैं। उन्होंने भी भोजपुरी के कई सुपरहिट गाने और फिल्में दी थी। लेकिन फिल्मों में काम करते हुए वो राजनीति से जुड़ गए। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT