मेक्सिको की लेडी डीजे से सीरियल रेप, न्यूड तस्वीरों से की ब्लैकमेलिंग, रेप का आरोपी डिस्क जॉकी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Mumbai Crime News: पुलिस ने मेक्सिको की 31 वर्षीय एक महिला डिस्क जॉकी (डीजे) से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बांद्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद 35 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी भी डीजे के रूप में काम करता है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने 2019 से कई बार महिला से दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि महिला फिलहाल मुंबई में रहती है और आरोपी उसका प्रबंधक है।

महिला डिस्क जॉकी से बार-बार दुष्कर्म 

पुलिस अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर कहा, ''महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2017 में सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से मिली थी। उसने (आरोपी) जुलाई 2019 में बांद्रा में अपने घर में उसका यौन उत्पीड़न किया। इस घटना के बाद आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया।'' उन्होंने कहा, ''महिला को आरोपी धमकाया करता था कि अगर वह राजी नहीं हुई तो वह उसे काम से बाहर निकाल देगा। वह महिला को उसकी अंतरंग तस्वीरों के माध्यम से ब्लैकमेल किया करता था।'' अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 354 (महिला की इज्जत को भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 506 (आपराधिक मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है।

न्यूड तस्वीरों से ब्लैकमेलिंग 

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी आरोपी से मुलाकात 2017 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। उसने जुलाई 2019 में बांद्रा स्थित अपने घर पर कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया, जिसके बाद उसने कई मौकों पर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने कहा कि आरोपी ने मना करने पर उसे असाइनमेंट से बाहर निकालने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती की। उसने कथित तौर पर उसकी कुछ अंतरंग तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल भी किया।

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT