चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी, जांच शुरू
Chamoli Case: चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है।
ADVERTISEMENT

Chamoli 15 Died Due to Electrocution
अंकित शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Chamoli 15 Died Due to Electrocution: चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। 20 से अधिक लोग झुलसे है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट में ये हादसा हुआ। करंट लगने से कई लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक पुलिस का जवान और होमगार्ड के 3 कर्मी शामिल है। बताया जा रहा है कि कल रात सीवर प्लांट के चौकीदार की करंट लगने से मौत हुई थी। वहां स्थानीय लोग पहुंचे थे, तभी ये दोबारा हादसा हो गया। बताया जाता है कि दोबारा करंट फैल गया, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई।
ADVERTISEMENT
पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये हादसा सरकारी लापरवाही का नतीजा है।
ADVERTISEMENT
