Ukraine Russia War/Vitaly Gerasimov Death : जो चेचन्या वॉर का हीरो था, उसे यूक्रेन ने मार गिराया

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Ukraine Russia Conflict : तो क्या यूक्रेन ने रूस की सेना से जुड़े एक और मेजर जनरल को मार गिराया है ? यूक्रेन को इस तरह का दावा कर रहा है। अगर उसकी बात सही है तो ये एक हफ्ते में दूसरा मेजर जनरल है, जिनकी मौत का दावा यूक्रेन ने किया है। वो चेचन्या वार के हीरो थे। रूस ने 1999 से 2009 के बीच तक चेचन्या के साथ दूसरा युद्ध लड़ा। 10 साल तक चली इस जंग में आखिर में रूस की जीत हुई। इस युद्ध में मेजर जनरल विताली गेरासिमोव की अहम भूमिका रही थी।

इसके अलावा चेचेन्या के अलावा सीरिया में रूसी सेना के ऑपरेशन में भी गेरासिमोव ने अहम भूमिका निभाई थी। मार्च 2014 में क्रीमिया को रूस में मिलवाने में इनका अहम रोल रहा था।

कौन थे विताली ?

विताली गेरासिमोव का जन्म 9 जुलाई 1977 को रूस के कजान शहर में हुआ था। उन्होंने 1999 में कजान हायर टैंक कमांड स्कूल से ग्रेजुएशन किया। मेजर जनरल विताली गेरासिमोव रूस की 41वीं आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ थे। गेरासिमोव 41वीं आर्मी के पहले डिप्टी कमांडर भी रह चुके थे। विताली गेरासिमोव की पोस्टिंग नॉर्थ कॉकस, ईस्ट, साउथ और सेंट्रल मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट में रही है। वो प्लाटून कमांडर से 41वीं आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ तक पहुंचे।

Russia Ukraine War : देखे वीडियो, तेल डिपो और चर्च आग के हवाले

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT