Mumbai Crime : मुंबई के बालगृह में बंदियों ने किशोर को पीट-पीटकर मार डाला, 4 गिरफ्तार
Mumbai Murder news : मुंबई के बालगृह (juvenile home) में बंदियों ने किशोर को पीट-पीटकर मार (Murder) डाला, चार लोग गिरफ्तार
ADVERTISEMENT

Mumbai Crime news : मुंबई के एक बालगृह में एक सनसनीखेज क्राइम को अंजाम दिया गया। यहां चार बंदियों ने 16 वर्षीय एक लड़के की इतनी बुरी तरह से लात-घूंसों से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, माटुंगा स्थित डेविड ससून बालगृह में 18 अगस्त की शाम हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार किशोरों को हिरासत में लिया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक बालगृह में हंसवान राजकुमार निषाद नामक किशोर को 12 से 17 वर्ष की उम्र के चार किशोरों ने बुरी तरह से पीटा। इसके बाद राजकुमार बेहोश हो गया और उसे तत्काल सियॉन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिवाजी पार्क पुलिस ने शुरू में इस सिलसिले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पता चला कि राजकुमार निषाद को बुरी तरह से पीटा गया था।
ADVERTISEMENT
पुलिस अधिकारी के मुताबिक किशोरों ने राजकुमार को लात-घूंसे मारे। पुलिस ने इस सिलसिले में किशोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर डोंगरी सुधार गृह में रखा गया है।
ADVERTISEMENT
