Video: हाथ में मेंहदी, चूड़ा और पिस्टल, शादी के जश्न में दुल्हन ने की जोरदार फायरिंग, शादी में पुलिस की एंट्री, वीडियो वारयल

ADVERTISEMENT

Shocking Video: एक युवक दुल्हन को पिस्टल कॉक करके देता है। दुल्हन एक राउंड फायरिंग करती है तो युवक दोबारा फायरिंग करने को कहता है।

social share
google news

Muzaffarnagar Video: शादी का माहौल है लोग नाच गाकर खुशियां मना रहे हैं। इसी बीच दुल्हन धांय धांय फायरिंग करने लगती है। जी हां शादी में फायरिंग का मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है। यहां नई नवेली दुल्हन ने एक के बाद एक पिस्टल से कई फायर किए। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दुल्हन ने की हर्ष फायर‍िंग

खुद की शादी में पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरु कर दी है। ये वायरल वीडियो खतौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन द्वारा हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग का वीडियो तीन दिनों से वायरल है। भंगेला चौकी प्रभारी दारोगा तपन जयंत की ओर से अज्ञात दूल्हा-दुल्हन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुल‍िस ने दर्ज क‍िया केस

पुलिस की जांच में पता चला है कि दूल्हा बागपत का रहने वाला है और उसकी बारात मुजप्फरनगर के गांव दूधली में आई थी। पुलिस को फिलहाल शादीशुदा जोड़े का नाम नहीं पता चला है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक दुल्हन को पिस्टल हाथ में देता है। दुल्हन फायर नहीं कर पाती तो युवक पिस्टल को लोड कर देता है। जिसके बाद दुल्हन कुल तीन राउंड हर्ष फायरिंग करती है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT