Lakhimpur Kheri : नरकंकाल के पास मिला महिला का अंडर गारमेंट्स

ADVERTISEMENT

Lakhimpur Kheri Crime News: यूपी के लखीमपुर खीरी में लगातार दूसरे दिन मानव कंकाल मिलने से सनसनी मची पड़ी है। पुलिस हैरान, परेशान है। दो दिन पहले भी मानव कंकाल मिला था।

social share
google news

Lakhimpur Kheri Crime News: यूपी के लखीमपुर खीरी में लगातार दूसरे दिन मानव कंकाल मिलने से सनसनी मची पड़ी है। पुलिस हैरान, परेशान है। दो दिन पहले भी मानव कंकाल मिला था। मंगलवार को फिर मानव कंकाल मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या ये एक ही इंसान का कंकाल है ? या फिर अलग-अलग, जांच की जा रही है। इस बीच एक व्यक्ति ने ये दावा किया है कि ये कंकाल उसकी पत्नी है। इस व्यक्ति ने कपड़ों से पहचान की है। उधर, मिताली क्षेत्र के सीओ सुबोध जयसवाल ने बताया कि दो दिन पहले भी गन्ने के खेत से ऐसे ही कुछ कंकाल के अवशेष मिले थे। अब दोबारा कुछ अवशेष मिले हैं। 

ये मामला नीमगांव थाना क्षेत्र के कोटरी गांव का है। मंगलवार सुबह गन्ने के खेत में मानव कंकाल मिला। पुलिस को इत्तिला दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। कंकाल किसी महिला का है, ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है, क्योंकि इसके पास चूड़ियां, चप्पल और लेडिज अंडर गारमेंट्स मिले हैं। पुलिस ने साइंटिफिक जांच के लिए कंकाल का सैंपल लैब में भेजा है।

इस बीच एक व्यक्ति, जिसका नाम भोजराम है, सामने आया। उसने पुलिस को बताया कि ये कंकाल उसकी पत्नी का है। ऐसा वो इसलिए कह रहा है, क्योंकि जो कपड़े कंकाल के पास मिल हैं, वो उसकी पत्नी के है। पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी 2 महीने पहले लापता हो गई थी। 

ADVERTISEMENT

यह भी देखे...

ADVERTISEMENT

आपको बता दें कि थाना नीमगांव क्षेत्र के कोटरी में रविवार को कंकाल मिला था। इसके बाद मंगलवार को कुछ दूरी पर एक महिला के फटे कपड़े, चप्पल मिलने के साथ मानव खोपड़ी भी मिली। भोजराम धर्मापुर गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि कपड़े और चप्पल उसकी पत्नी राजरानी के हैं। पीड़ित के मुताबिक, उसकी पत्नी घरों में खाना बनाती थी। वो 4 फरवरी को धर्मापुर स्कूल में खाना बनाने के बाद प्रतापपुर गांव के लिए निकली थी, तभी से वो लापता है। वो तो ये भी कह रहा है कि रविवार को मिला कंकाल भी उसकी पत्नी का है। हालांकि पुलिस डीएनए करवा रही है ताकि सच सामने आ सके।

इस बीच यहां कई सवाल खड़े हो रहे हैं -

ADVERTISEMENT

1. भोजराम के दावे में कितनी सच्चाई है?

2. अगर दो महीने से उसकी पत्नी गायब थी तो पुलिस क्या करती रही?

3. भोजराम किसी साजिश के चलते तो ऐसा बयां नहीं दे रहा है?

4. क्या दोनों मामलों में मिले कंकाल एक ही व्यक्ति के है ?

5. अगर दूसरा भोजराम की पत्नी का है तो पहला किसका है ?

6. आखिर दो दिनों के अंदर ही मानव कंकाल क्यों मिल रहे हैं ?

7. क्या ये इत्तेफाक है या फिर कोई साजिश?

ये भी जांच की जा रही है कि ये मानव कंकाल कितने दिन पुराने हैं? खेतों में कैसे पहुंचे? ये कंकाल किसका है, औरत का या आदमी का? कंकाल का कौन सा हिस्सा है ये? इस मामले में एक्पर्ट्स की मदद ली जा रही है। मीसिंग रिपोर्ट्स खंगाली जा रही है। साथ साथ हरेक पहलू से जांच की जा रही है। कई टीमें काम कर रही है। 
 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT