दिल्ली में साक्षी मर्डर जैसी एक और घिनौनी वारदात, चाकुओं से गोदते रहे, देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

Delhi News: राजधानी दिल्ली में शाहबाद डेयरी में "साक्षी हत्याकांड" के बाद एक और सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में हुई।

social share
google news

Delhi Neb Sarai Murder : राजधानी दिल्ली में शाहबाद डेयरी में "साक्षी हत्याकांड" के बाद एक और सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में हुई। यहां राजू पार्क इलाके में दो बदमाशों ने एक लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की तस्वीर

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि दो आरोपी एक युवक को बुरी तरह चाकू से गोद रहे हैं। इस युवक की हॉस्पिटल में मौत हो गई। बताया जा रहा है उसके बॉडी पर एक दर्जन से ज्यादा जख्म के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है, वह राजू पार्क इलाके का रहने वाला था।

Delhi Neb Sarai : मृतक के रिश्तेदार का कहना है कि जिस जगह पर चाकू मारकर सचिन की हत्या की गई है, वहां पर अक्सर आवारा किस्म के लड़के घूमते रहते हैं, लेकिन पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होने की वजह से इनका आना-जाना यहां पर लगा रहता है। जब सचिन को चाकू मारा गया, उसके बाद पुलिस को कॉल की गई। लोगों का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस काफी देर के बाद मौके पर पहुंची। इस वजह से ज्यादा खून बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मृतक की तस्वीर

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी के मुताबिक, मृतक राजू पार्क के सी ब्लॉक का रहने वाला था। नेबसराय थाना की पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छानबीन कर रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜