Bhojpuri Actress Akanksha: आकांक्षा का मामला खुदकुशी का, समर गिरफ्तार - वाराणसी पुलिस

ADVERTISEMENT

Bhojpuri Actress Akanksha Case: आकांक्षा केस में पुलिस का बयान सामने आय़ा है। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट) ने कहा, 'शुरुआती तौर से ये मामला खुदकुशी से जुड़ा है। विसरा की जांच जारी है। मौत की सही वजह और आखिरी वक्त

social share
google news

Bhojpuri Actress Akanksha Case: आकांक्षा केस में पुलिस का बयान सामने आय़ा है। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट) ने कहा, 'शुरुआती तौर से ये मामला खुदकुशी से जुड़ा है।  विसरा की जांच जारी है। मौत की सही वजह और आखिरी वक्त में आकांक्षा ने क्या खाया था? , इसके बारे में पता चलेगा।

उधर, आकांक्षा दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि समर सिंह पर 302 का केस दर्ज कराने तक कानूनी लड़ाई चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक समर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 में तब्दील नहीं हो जाती। उन्होंने बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश की सरकार पर पूरा भरोसा भी है।

दूसरी तरफ अब आकांक्षा की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आभारी है, जिनके निर्देशानुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Bhojpuri Actress Akanksha Case: आकांक्षा केस के आरोपी समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने Transit Remind पर भेज दिया है।

गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात समर सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया था। समर सिंह इस केस में मेन आरोप है, जो आकांक्षा की खुदकुशी के बाद से फरार था। गौरतलब है कि आकांक्षा के परिवार ने समर सिंह पर हत्या के आरोप लगाए थे।

वो गजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रह रहा था। राजनगर एक्सटेंशन की चार्ल्स क्रिस्टल सोसाइटी के एक फ्लैट में समर मौजूद था। इससे पहले वह नोएडा में रहा था। बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले ही वो राजनगर के इस सोसाइटी में आया था।

ADVERTISEMENT

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, उन्होंने बनारस पुलिस के साथ मिलकर रात में एक बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT