महाठग सुकेश ने पहले ही कर डाली थी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की भविष्यवाणी

ADVERTISEMENT

19 मार्च को जेल में बंद महाठग सुकेश ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की भविष्यवाणी कर दी थी.

social share
google news

दिल्ली शराब घोटाले में ED ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के नौ समन को नजरअंदाज करने के बाद ED की टीम कल सीएम आवास पहुंची थी। यहां केजरीवाल से 2 घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इससे पहले 19 मार्च को जेल में बंद महाठग सुकेश ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की भविष्यवाणी कर दी थी। सुकेश ने  बीआरएस नेता के. कविता की गिरफ्तारी के बाद कहा था कि अब जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपने साथियों की तरह तिहाड़ क्लब के सदस्य बन जायेंगे।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT