नशे में धुत लड़की ने बच्चे को बॉल की तरह उछाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

World Crime News: नशे में धुत होकर महिलाओं ने बच्चे को बॉल बनाकर हवा में उछाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार.

social share
google news

CANADA: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने भारत सरकार पर, सिख नेता की हत्या का आरोप लगाया है। ट्रूडो ने संसद में कहा कि भारत सरकार के एजेंट्स ने जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सिख समुदाय के नेता, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की थी। ट्रूडो ने ये भी कहा कि 9-10 सितंबर को भारत में हुई G20 बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस मुद्दे को उठाया था। कनाडा सरकार को जो खुफिया जानकारी मिली है, उसके आधार पर वो ऐसा आरोप लगा रहे हैं। वहीं, कनाडा की विदेश मंत्री मेलनी जॉली ने बताया कि उनकी सरकार ने एक भारतीय डिप्लोमैट को देश से निकाल दिया है, जो कनाडा में भारतीय इंटेलिजेंस के प्रमुख थे। हालांकि, जॉली ने इस डिप्लोमैट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन भारत ने कनाडा की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.

WORLD CRIME | SOCIAL MEDIA

FLORIDA: अमेरिका के फ्लोरिडा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फ्लोरिडा के डेटोना बीच के एक BAR के बाहर का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला नशे में अपने बच्चे को एक बॉल की तरह आसमान में उछालते हुए दिख रही है। महिला द्वारा मासूम को इतना ऊपर उछालने के कारण बच्चे का हाथ ही टूट गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस विभाग ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी हलफनामे के अनुसार, 20 साल की सिएरा और 19 साल की ब्रायना पर बाल शोषण का आरोप लगाया गया है। घटना 14 सितंबर की आधी रात को हुई थी लेकिन वीडियो अभी सामने आया है। वीडियो में देखा गया कि दोनों आरोपी महिला ने पहले बच्चे को हवा में फेंका फिर उसे उल्टा कर दिया. लगभग 4 फीट की दूरी से बच्चे को आगे-पीछे फेंका गया।आरोपी महिलाएं BAR के बाहर खड़े लोगों को मारने की धमकी भी दे रही थी।

WORLD CRIME | SOCIAL MEDIA

IRAN: ईरान ने अमेरिका के पांच कैदियों को रिहा कर दिया है। उनकी रिहाई अदला-बदली सौदे के तहत की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों के रिहा होने पर खुशी जताई है। उन्होंने पांचों नागरिकों को निर्दोष बताया, साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि ईरान में कैद पांच बेकसूर अमेरिकी नागिरक आखिरकार लंबे समय बाद अपने देश लौट रहे हैं। जो बाइडन ने कहा कि इन अमेरिकी नागरिकों का वतन लौटना एक अच्छा कदम है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन लोगों को भी याद किया, जो ईरान में गायब हो गए थे। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान के लिए चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान की उकसावे वाली कार्रवाई के खिलाफ उस पर जुर्माना लगाना जारी रखेगा.

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

WORLD CRIME | SOCIAL MEDIA

RUSSIA: रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर तेज हो गया है। रूस ने ड्रोन और घातक रूसी क्रूज मिसाइलों से यूक्रेन में तबाही मचा दी है। रूसी सेना ने यूक्रेन की कृषि सुविधाओं पर भीषण हवाई हमला किया। इससे उनकी कृषि सुविधाएं तहस-नहस हो गईं। यूक्रेन की वायुसेना के एक टेलीग्राम संदेश के अनुसार रूसी सेना द्वारा ये हमला ओडिसा के दक्षिणी क्षेत्र में किया गया। इसमें यूक्रेन का कृषि सुविधाओं वाला क्षेत्र तबाह हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार रूस ने यूक्रेन पर 6 ड्रोन और 10 क्रूज मिसाइलों से एक साथ हमला बोला। यूक्रेनी सेना ने दावा किया कि उसने रूस के सभी 6 ड्रोन को मार गिराया और 6 क्रूज मिसाइलों को भी अपना लक्ष्य साधने से पहले ही गिरा दिया। बाकी 4 मिसाइलों ने यूक्रेन के कृषि सुविधाओं को नष्ट कर दिया है। ओडिसा के दक्षिणी क्षेत्र को अनाज बाजार के तौर पर भी जाना जाता है जो कि अब बर्बाद हो चुका है.

WORLD CRIME | SOCIAL MEDIA

CHINA: चीन की विस्तारवादी नीति की दुनियाभर में आलोचना की जा रही है। चीन पहले कर्ज देता है, फिर कर्ज के जाल में फंसाकर दबाव डालता है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन की इस नीति के कारण कई देश परेशान है। अमेरिका और पश्चिमी देश चीन की इस नीति का विरोध करते हैं। लेकिन अब चीन की 'कर्ज' देकर दबाव डालने वाली चाल को कई देश समझने लगे हैं। यही कारण है कि एक मुस्लिम देश में चीन के खिलाफ विद्रोह जैसे हालात बन गए हैं। इस देश के लोगों ने चीन के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार चीन के खिलाफ इंडोनिशिया में विद्रोह की स्थिति बन गई है। इस देश के एक द्वीप के हजारों की संख्या में लोग चीन के खिलाफ विद्रोह के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। विद्रोह की वजह से हालात इतने बिगड़ गए कि इंडोनेशिया की सरकार को विद्रोह को दबाने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात करने पर मजबूर होना पड़ा. ये पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले भी फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम और ताइवान समेत कई देशों में लोग चीन के खिलाफ सड़कों पर उतर चुके हैं.

ADVERTISEMENT

WORLD CRIME | SOCIAL MEDIA

AMERICA: अमेरिका में पुलिस के वाहन से हुई भारतीय छात्रा जाह्ववी की मौत के बाद लोगों ने उसे न्याय दिलाने के लिए कमर कस ली है। छात्रा की मौत के बाद अमेरिकी पुलिस अधिकारी द्वारा उसका मजाक उड़ाने का आरोप है। जाह्नवी के लिए न्याय और दोषी पुलिस अधिकारियों को जेल भेजे जाने की मांग की जा रही है. इसके लिए दक्षिण एशियाई समुदाय के 100 से अधिक सदस्यों ने एक रैली का आयोजन भी किया। इस रैली का आयोजन उसी स्थान पर हुआ जहां पुलिस की तेज रफ्तार कार ने जानवी को टक्कर मार दी थी और उसकी मौत हो गई थी। दरअसल, जानवी सड़क पार कर रही थी, तब पुलिस की एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी। हालांकि अब सिएटल के मेयर ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी है। लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है, बल्कि पुलिस ऑफिसर पर जांच और उसे गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है. 

WORLD CRIME | SOCIAL MEDIA

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT