पति ने नहीं पहनी फेवरेट शर्ट तो पत्नी ने लगाई फांसी

ADVERTISEMENT

पति ने नहीं पहनी फेवरेट शर्ट तो पत्नी ने लगाई फांसी
social share
google news

सुनने में ये सब बेहद अजीब लगता है कि आखिर किसी इंसानी की वो कौन सी दिमागी हालत होती है जब इतनी मामूली बात पर कोई मौत को गले लगा ले। केवल शर्ट ना पहनने की वजह से कोई अपनी जान दे दी।

राजस्थान के कोटा शहर में आरके पुरम थाना इलाके से ये अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां पर मध्य प्रदेश के मंदसौर का रहने वाला शुभम नौकरी करता था। दो साल पहले ही उसकी शादी अंजली सुमन से हुई थी। वो अपनी पत्नी अंजली और बहन के साथ आवली रेझड़ी इलाके में किराए के मकान में रहता था। कोटा की ही एक कंपनी में वो नौकरी किया करता था। अंजली कोटा के रामचंद्रपुरा की रहने वाली थी। सबकुछ ठीक चल रहा था कि अचानक एक हंसते खेलते परिवार की खुशियों को नजर लग गई।

मंगलवार को शुभम ऑफिस जाने के लिए तैयार हुआ तो अंजली ने बड़े चाव से उसे अपनी पसंदीदा शर्ट पहनने को कहा लेकिन शुभम ने इंकार कर दिया। अंजली उससे नई शर्ट सिलवाने के लिए भी कह रही थी लेकिन शुभम इंकार कर रहा था। बस इसी बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हो गई और ये बहस इतनी ज्यादा बढ़ी कि शुभम बिना नाश्ता किए ही घर से निकल गया।

ADVERTISEMENT

वो जब दफ्तर पहुंचा तो पत्नी अंजली ने शुभम को फोन किया। शुभम ने अंजली को कहा कि वो घर लौटने के बाद उससे बात करेगा इस वक्त ऑफिस में कुछ काम कर रहा है। जिस पर अंजली ने कहा कि उससे शुभम से बात ही नहीं करनी। इसके करीब आधे घंटे बाद शुभम के फोन की घंटी बजी। पड़ोसी ने फोन कर बताया कि अंजली ने फांसी लगा ली है।

11वीं के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में की प्रधानमंत्री मोदी से अंतिम इच्छा पूरी करने की दरख्वास्त

घटना के बारे में सुनकर शुभम दौड़ा हुआ घर पहुंचा, तब तक पुलिस को भी इत्तिला दी जा चुकी थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है दूसरी ओर अंजली के परिवार ने शुभम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENT

हालात किसी भी तरह के हो खुदकुशी करना उपाय नहीं होता है। ऐसी मामूली बातों पर खुदकुशी करना वाकई समाज के बदलते चेहरे का रंग दिखाता है। ऐसे भी लोग है जो तमाम परेशानियां झेलने के बावजूद अपने जीवन को नहीं दिशा दे रहे हैं।

ADVERTISEMENT

CANADA WATER FALL VIDEO... जब सिखों ने पगड़ी से बचाई एक शख्स की जान, मौत के मुंह में फंसे शख्स को बचाने के लिए सिख युवकों ने अपनी पगड़ी उतार कर बना दी रस्सी एक रात तो गुजारो गुजरात के शराबी पिंजरे में.....

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜