जिसे बचपन में गोद लिया उसी बेटे ने बुजुर्ग मां को मार डाला, खेत में ही चिता बना शव जलाने लगा
up Pilibhit murder case accused son arrested
ADVERTISEMENT

एक मां अगर आज जिंदा होती तो यही सोचती कि अच्छा हुआ मैं मां नहीं बनी. लेकिन अफसोस अब वो ये सोचने के लिए जिंदा नहीं हैं. संतान नहीं होने पर एक बच्चे को बचपन में ही गोद ले लिया था.
लेकिन वही संतान जब अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था तब उसे रोकना मां के लिए जानलेवा साबित हुआ. गोद लिए हुए बेटे ने मां की बेरहमी से पिटाई की. इस घटना में घायल मां ने दम तोड़ दिया.

यूपी के पीलीभीत की है घटना
ADVERTISEMENT
ये घटना है उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की. पुलिस के मुताबिक, दत्तक पुत्र ने ही अपनी मां को पीट-पीट कर सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वह पति-पत्नी के झगड़े के बीच में आकर बहू को पक्ष ले रही थीं. यही नहीं, हत्या के बाद दत्तक पुत्र गुपचुप तरीके से शव को दफनाने में भी जुट गया था. खेतों के बीच में ही चिता तैयार की. उसमें आग लगाई और मां के शव को जलाने लगा. लेकिन इस बारे में पुलिस को भनक लग गई तो चिता को बुझाकर शव के अवशेष को पुलिस ने कब्जे में ले लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी क़ातिल बेटे को दबोच लिया.
भतीजे को लिया था गोद
ADVERTISEMENT
पुलिस ने बताया कि पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मटैना कॉलोनी नंबर-9 की रहने बाले शंकर यादव और अकाली देवी की कोई संतान नहीं थी. संतान ना होने पर अपने भतीजे पिंकू उर्फ सूर्यकांत को गोद लिया था. पिंकू की इन्होंने ही शादी भी कराई थी.
ADVERTISEMENT
12 सितंबर को रविवार देर रात सूर्यकांत अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था. बताया जा रहा है कि उस समय वो नशे में धुत था. इसे देख 75 वर्षीय मां अकाली वहां पहुंची और बहू को बचाने का प्रयास करने लगी. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पत्नी की पिटाई छोड़ दी और मां पर टूट पड़ा.
बुजुर्ग मां को बुरी तरह से पीटा
बुजुर्ग मां की बुरी तरह से पिटाई करने लगा. इस दौरान वो बार-बार उनका गला और मुंह भी दबा रहा था. जिससे उनकी मौत हो गई. इसे लेकर पिता ने विरोध किया तो उसने उन्हें भी धमका दिया और पिटाई कर चुपा करा दिया. इसके बाद खुद ही शव को ले जाकर अंतिम संस्कार करने लगा.
इसी बीच, घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
इस बारे में पीलीभीत के एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि एक दत्तक पुत्र ने अपनी मां की हत्या कर दी है. ये मामला पति-पत्नी के बीच के विवाद का था. लेकिन बीच-बचाव करने आई मां की दत्तक पुत्र ने हत्या कर दी.
5 साल तक मरने वाला क़ातिल के साथ था, फिर भी वो करता रहा क़त्ल का इंतज़ारADVERTISEMENT
